रास्ते से गुजर रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला पांच से छह मिनट तक संघर्ष के बाद युवक ने खुद को छुड़ाया, हालत गंभीर
शिवपुरी: देहात थानांतर्गत रामपौर दरवाजे पर एक युवकको रात के अंधेरे में मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया। युवक वमुश्किल मगरमच्छ के जबड़े से छूट सका। युवक को उपचार के लिए मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार महल सराय निवासी आकाश पुत्र मदन वाथम उम्र 19 साल पुताई का काम करता है। गुरूवार की देर रात 11 बजे वह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ बाजार से अपने घर की तरफ आ रहा था। जब वह रामपौर दरवाजे पर पहुंचा तो नाले के पुल के पास खड़ा होकर लघुशंका करने लगा। इसी दौरान वह नाले के किनारे वैठे मगरमच्छ ने आकाश पर हमला कर दिया। मगरमच्छ ने उसका पैर अपने जबड़े में दवा कर उसे खींच कर ले जाने का प्रयास किया। मगर आकाश ने हिम्मत नहीं हारी। उसने करीब पांच मिनट तक चले मगरमच्छ से संघर्ष किया, तब कही जाकर वह खुद को मगरमच्छ के जबड़े से मुक्त करा पाया। आकाश का पैर वेहद गंभीर रूप से घायल हो गया तो उसके स्वजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले गए। आकाश की हालत गंभीर बनी हुई है।
खास बात यह है कि इस पूरे मामले में मेडिकल कालेज में ड्यूटी पर तैनात डाक्टर व स्टाफ की गंभीर लापरवाही नजर आई है। बेहद गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने आकाश को प्राथमिक उपचार देते हुए रात को ही घर वापिस लौटा दिया। आकाश पूरी रात दर्द से तड़पता रहा और सुबह होते होते तो उसकी हालत और भी खराब हो गई। अंततः उसके स्वजन उसे दुवारा मेडिकल कालेज ले गए, तब कही जाकर डाक्टरों ने घटना की गंभीरता तथा मरीज की हालत को देखते हुए उसे मेडिक्ल कालेज में भर्ती किया।
अगर स्ट्रीट लाइट होती तो नहीं होता हादसा
अगर इस पूरी घटना के पीछे जाए तो रामपौर दरवाजे पर नाले के पास कोई स्ट्रीट लाइट नहीं है। यही कारण है कि रात के अंधेर में आकाश को नाले के पास रास्ते में वैढा मगरमच्छ दिखाई नहीं दिया। वह मगरमच्छ के पास खड़ा होकर ही लघुशंका करने लगा और इस हादसे का शिकार हो गया। खास बात यह है कि उस पुल से दिन भर में हजारों लोग यहां से वहां आते जाते हैं। इसके बावजूद वहां कोई स्ट्रीट लाइट नहीं है। अगर स्ट्रीट लाइट होती तो आकाश को लघुशंका करने से पहले ही कम से कम मगरमच्छतो दिख जाता और यह घटना होने से बच जाती।

मिस्टर मगरमच्छ ने किया युवक पर हमला, 6 मिनिट तक लड़कर छुड़ाया, गंभीर घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment