दोनों मरीज बुजुर्ग महिलाएं, अब नहीं उठ रहा मरीजों का फोन
जिला अस्पताल के कोविड आईसोलेशन वार्ड में भर्ती दो महिला मरीज अस्पताल से पिछले तीन दिन से लापता हैं। महिला मरीजों के गायब होने की जानकारी अस्पताल प्रबंधन द्वारा सोमवार को पुलिस चौकी में दी गई है। बुजुर्ग महिला मरीजों का कोई सुराग तीन दिन बाद तक नहीं लग सका है। खास बात यह है कि महिला मरीजों द्वारा जो फोन नंबर अंकित कराए गए थे, वह फोन भी नहीं उठ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार 10 सितंबर 2022 को दोपहर के समय कोविड पाजीटिव मरीज मधु पत्नी एके वर्मा उम्र 70 साल एवं पूजा पत्नी आरपी सक्सेना उम्र 66 साल को कोविड आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। दोनों महिला मरीज शाम 5:30 बजे तक तो वार्ड में मौजूद थीं, लेकिन इसके बाद वह वार्ड से गायब हो गईं। आज तक दोनों मरीजों का कोई सुराग नहीं लग सका है। अस्पताल प्रबंधन ने 12 सितंबर को अस्पताल चौकी को इस संबंध में सूचना दी है। पुलिस द्वारा मरीजों द्वारा दर्ज कराए गए नंबरों पर फोन किया जा रहा है, लेकिन मरीजों का कोई सुराग नहीं लगा है। महिला मरीजों की जानकारी के संबंध में जब आईसीयू वार्ड के स्टाफ से संपर्क किया गया तो स्टाफ का कहना था कि उनके पास उनकी कोई जानकारी नहीं है। उनकी फाइल बंद कर दी गई है।
इनका कहना है
-मुझे कल महिला मरीजों के आईसोलेशन में से गायब होने की सूचना दी गई है। मुझे जो सूचना उपलब्ध कराई गई है उसमें न तो मरीजों का पता है और न ही कोई फोन नंबर है। इसके अलावा अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जो नंबर उपलब्ध कराए गए थे, वह फोन भी नहीं उठ रहे हैं।
अजय खलको
अस्पताल चौकी प्रभारी

कोविड आईसोलेशन वार्ड में भर्ती दो महिला मरीज लापता, दो दिन बाद भी नहीं लगा सुराग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कलेक्टर ने गांव में देखी चारपाई बुनाई की पारंपरिक कला, कारीगर का बढ़ाया हौसला / Shivpuri News
- सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, मोटर में हुआ सुधार, शहरवासियों को मिल सकेगा पानी / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी में स्वच्छता अभियान लगातार जारी, प्लास्टिक जब्ती, चालानी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज / Shivpuri News
- ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, गियर फंसने पर 100 मीटर दूर छोड़कर भागे चोर / Shivpuri News
- किसानों की 12 मांगों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन 7 मई को, पड़ोरा चौराहे पर प्रदर्शन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment