थिंक गैस द्वारा ग्राहकों से हर रोज वसूला जा रहा हजारों रुपये अधिक
शिवपुरी: शहर में सीएनजी गैस के सिर्फ दो स्टेशन हैं, दोनों स्टेशनों पर गैस की सप्लायर भी एक ही कंपनी है। इसके बाबजूद ग्राहक से दोनों स्टेशनों पर गैस के दाम अलग-अलग वसूले जा रहे हैं। इससे सीएनजी गैस से वाहन चलाने वालों को काफी नुकसान हो रहा है। हर रोज ग्राहकों की जेब पर हजारों रुपये मार पड़ रही है। कुल मिलाकर यह कहा जाए कि ग्राहकों से कंपनी ज्यादा पैसा वसूल रही है तो शायद गलत नहीं होगा
जानकारी के अनुसार शिवपुरी में सीएनजी गैस की सप्लायर थिंक गैस है और पूरे शहर में सीएनजी गैस के दो पंप हैं। एक पंप पोहरी रोड पर थिंक गैस द्वारा स्वयं आपरेट किया जा रहा है। इस पंप पर थिंक गैस ग्राहकों को 13 सितम्बर को 89 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से गैस बिक्री कर रही थी। वहीं दूसरी ओर थिंक गैस ने अपना सिस्टम बालाजी धाम के पास साधाना फिलिंग सेंटर पर लगा रखा है। इस जगह पर ग्राहकों को 91 रुपये प्रति लीटर के मान से गैस बेची जा रही है। अगर बात सामान्य सिद्धांत की करें तो एक शहर में एक कंपनी के उत्पाद का एक दाम होना चाहिए, लेकिन शिवपुरी में थिंक गैस की सीएनजी गैस के दो अलग-अलग पंपों पर अलग-अलग दाम हैं। इस तरह से कानूनन कंपनी द्वारा अपने उत्पाद के एक ही शहर में दो अलग-अलग स्टेशनों पर दो अलग-अलग दाम वसूल कर ग्राहकों के साथ छलावा किया जा रहा है। खास बात यह है कि गैस के दामों को लेकर ग्राहकों के रोजाना झगड़े भी हो रहे हैं। ताजा मामला मंगलवार की सुबह का ही है। शिवपुरी शहर में ही रहने वाले प्रदीप नरवरिया ने आज दोनों ही पंपों से गैस भरवाई। थिंक गैस के पंप उनसे गैस के दाम 89 रुपये वसूले गए जबकि साधना फिलिंग सेंटर पर गैस के दाम 91 रुपये वसूले गए। प्रदीप नरवरिया का कहना था कि उन्हाेंने जब गैस के अधिक दाम वसूलने का विरोध पैट्रोल पंप के स्टाफ के सामने जताया तो पैट्रोल पंप के स्टाफ का कहना था कि थिंक गैस द्वारा हमें दो रुपये महंगी गैस दी जा रही है, इसलिए हमें दो रुपये महंगी बेचनी पड़ रही है। खास बात यह है कि रेट में इतने बड़े अंतर को देख एक सभ्य और पढ़े लिखे इंसान को भी पैट्रोल पंप पर झगड़े पर उतारू होना पड़ रहा है। इसके अलावा ग्राहकों से हर रोज हजारों रुपये की ठगी की जा रही है। इस पूरे मामले पर बात करने के लिए जब सीएनजी गैस के मार्केटिंग मैनेजर जीपी बरूआ को फोन लगाया गया तो उनका कहना था कि इस विषय पर वह कुछ भी नहीं बोल सकते हैं। उन्हें वर्शन देने का कोई अधिकार नहीं है। वर्शन देने का अधिकार हमारे नोएडा में बैठे अधिकारियों को है। वहीं साधना फिलिंग सेंटर के कर्ताधर्ताओं को उनके मोबाइल नंबर 9993260777 व 07492224433 पर फोन लगाया तो उनका फोन ही नहीं लगा।
हर रोज बिक रही हजारों लीटर गैस
शहर में सैंकड़ों गाड़ियां हैं जो सीएनजी गैस से चल रही हैं। इसके अलावा एबी रोड पर हर रोज लाखों की संख्या में देश भर के वाहन गुजरते हैं, जो शिवपुरी में इस मार्ग पर एकमात्र सीएनजी स्टेशन होने के चलते यहां से गैस भराते हैं। ऐसे में स्टेशन से हर रोज ग्राहकों की जेब से रोजाना हजारों रुपये अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं। यह उपभोक्ता के अधिकारों का हनन करने की श्रेणी में आता है।
इनका कहना है
-सीएनजी गैस के स्टेशन हमारी एसोसिएशन के मेंबर नहीं हैं। ऐसे में मैं इस संबंध में कुछ कहने की स्थिती में नहीं हूं, लेकिन मेरे पास भी सीएनजी के दामों में अंतर को लेकर कुछ लोगों की शिकायत आई थी।
समीर गांधी
अध्यक्ष,पेट्रोल पंप एसोसिएशन
-हमारे यहां रेट कंपनी द्वारा फिक्स किए गए हैं। मैं रेट्स तय नहीं कर सकता हूं। न ही मुझे इस विषय पर वर्शन देने या कुछ बोलने का अधिकार है। इसलिए रेट्स के अंतर पर मैं आपको कुछ नहीं कह सकता हूं।
जीपी वरूआ
मार्केटिंग मैनेजर, शिवपुरी
यह बोले ग्राहक
-मैंने आज साधना फिलिंग सेंटर से सीएनजी भराई थी। वहां पर मुझसे सीएनजी के दाम दो रुपये अधिक वसूले गए। मैंने इस बात का विरोध दर्ज कराया तो उनका कहना था कि हमें कंपनी से 2 रुपये महंगी गैस मिलती है। ऐसे में हम दो रुपये महंगी गैस बेच रहे हैं। आपको 91 रुपये के भाव से ही भुगतान करना होगा।
प्रदीप नरवरिया
उपभोक्ता
-हमारे यहां सीएनजी के दो पैट्रोल पंप हैं, लेकिन दोनों पंपों पर गैस के दामों में दो रुपये का अंतर है। सामान्यत: तो मैं कोशिश करता हूं कि थिंक गैस के पंप पर ही जाऊं, लेकिन हर बार यह संभव नहीं हो पाता। ऐसे में मुझे हर माह हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ता है।
योगेन्द्र शर्मा
उपभोक्ता
एक्सपर्ट व्यू
-एक ही शहर में एक ही कंपनी द्वारा एक ही उत्पाद के उपभोक्ता से दो अलग-अलग दाम वसूलना कानूनन गलत है। इस मामले को लेकर उपभोक्ता न्यायालय की शरण ले सकते हैं। इस मामले को भी न्यायालय में लाया जा सकता है।
संजीव बिलगैयां
वरिष्ठ अभिभाषक

CNG: शहर एक, गैस एक, डिस्ट्रीब्यूटर एक, लेकिन रेट में दो रूपये का अंतर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News





Be First to Comment