शिवपुरी: शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टरों पर लगाया महिला ने अभद्र व्यवहार करने का आरोप. मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर से लगाई गुहार.
जानकारी के अनुसार रानू प्रजापति पत्नी भोले शंकर प्रजापति निवासी कान्हा कुंज शक्ति नगर ने बताया कि मेरे पति को कैंसर की बीमारी है तथा वह अपने अंतिम चरण पर है. ग्वालियर में इलाज कराने के बाद पति को लेकर शिवपुरी मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया.
महिला ने बताया की मेडीकल कॉलेज में पदस्थ डॉ धीरज सचिव एवं डॉ सुमेश के द्वारा कहा गया कि इनको कीमो चढ़ाकर देखते है तथा उक्त 2 कीमो बाजार से मंगबाई गई एवं अनेक महंगे-महंगे 5-5 हजार के इंजेक्शन भी बाजार से मंगवाये गए जिसे महिला कर्ज लेकर खरीदकर लाई। महिला ने बताया की पति लगभग 13 से 14 दिनों से मेडीकल कॉलेज में भर्ती है तथा बीमारी पूर्णतः अपने अंतिम चरण पर आ जाने पर उक्त डाक्टरों का व्यवहार पूर्णतः परिवर्तित हो गया है तथा डॉ ने कहा की तुम अपने पति को कहीं और लेकर चले जाओ हमने तो अस्पताल से छुट्टी कर दी है। दोनों डाक्टर द्वारा महिला के साथ अभद्रताणूर्ण व्यवहार कर रहे है।
यह कि डॉ धीरज सचिव एवं डॉ सूमेश के द्वारा अभद्रताणू व्यवहार करते हुए कहा जा रहा है और कहा जा रहा हैं की अस्पताल है कोई धर्मशाला नहीं है जो हम तेरे पति को यहॉपर लिटाये रखे तू अपने पति को कहीं और ले जा नही तो इसे उठाकर फिकवा देंगे। महिला ने बताया की पति का इलाज कराते लाखों रूपये के कर्जे में डूब चुकी हूँ।

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर धीरज सचिव एवं डॉ सुमेश पर अभद्र व्यवहार के आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कलेक्टर ने गांव में देखी चारपाई बुनाई की पारंपरिक कला, कारीगर का बढ़ाया हौसला / Shivpuri News
- सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, मोटर में हुआ सुधार, शहरवासियों को मिल सकेगा पानी / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी में स्वच्छता अभियान लगातार जारी, प्लास्टिक जब्ती, चालानी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज / Shivpuri News
- ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, गियर फंसने पर 100 मीटर दूर छोड़कर भागे चोर / Shivpuri News
- किसानों की 12 मांगों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन 7 मई को, पड़ोरा चौराहे पर प्रदर्शन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment