शिवपुरी में सीएम हेल्प लाइन में दर्ज लंबित शिकायतों की सोमवार को कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने समीक्षा की। वन विभाग की समीक्षा में सीएम हेल्प लाइन की समय सीमा में निराकरण नहीं करने पर रेंज ऑफिसर और जल संसाधन विभाग के लोअर ओर परियोजना के प्रशासक पंकज सेंगर को नोटिस जारी किया है। कलेक्टर ने कहा कि अधिकारी स्वयं सीएम हेल्पलाइन देखें और निराकरण कराएं। कलेक्टर ने कहा कि 17 सितंबर से 31 अक्टूबर तक मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शुरू किया जा रहा है।
इस अभियान के तहत हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करना है। सभी विभाग के अधिकारी हितग्राही मूलक योजना के हितग्राहियों को चिन्हित करें और आवेदन प्राप्त करें। इसके तहत शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में आवेदन प्राप्त किए जाएंगे और उनका निराकरण किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया गया है। पोर्टल 181 के माध्यम से इसमें हितग्राही भी अपना यूजरनेम पासवर्ड जनरेट कर सकते हैं या कियोस्क के माध्यम से करा सकते हैं। हितग्राही अपना ऑनलाइन आवेदन दर्ज करा सकता है। इसके अलावा शिविर की जानकारी देख सकते हैं। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता होना चाहिए। लापरवाही बरतने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करें।

शिकायत का निराकरण नहीं, रेंज ऑफिसर और लोअर परियोजना प्रशासक को नोटिस / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment