शिवपुरी: शहर से बाहर पिपरसमां के पास अनाज मंडी शिफ्ट कर दी है। इसके बावजूद शहर के अंदर मौजूद पुरानी मंडी में मूंगफली के ट्रैक्टर-ट्रॉली आने लगे हैं। यहां सब्जी व्यापारी बिना डाक के किसानों की मूंगफली खरीद रहे हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली शहर के अंदर आने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। शहर की पुरानी मंडी में सोमवार की सुबह 8 से 10 किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली मूंगफली लेकर पहुंच गए। सब्जी व्यापारियों ने मंडी कर्मचारियों की गैर हाजिरी में बिना डाक के मूंगफली खरीद ली।
यही नहीं किसानों से तीन से चार प्रतिशत आढ़त भी काट ली। जबकि पिपरसमां के पास अनाज मंडी शिफ्ट हो गई है। शिवपुरी शहर में सिर्फ सब्जी बेचने की सुविधा है। इसके बावजूद सब्जी व्यापारी बिना डाक मूंगफली खरीद रहे हैं, बल्कि आढ़त भी अलग से वसूल रहे हैं। सब्जी मंडी प्रभारी पूरन छवाई का कहना है कि सोमवार को ज्यादा मूंगफली आ गईं थीं, जिनके भुगतान पत्रक ले लिए हैं। मंगलवार से पिपरसमां मंडी में मूंगफली की डाक लगाने का अनाउंसमेंट करा दिया है।

मंडी शिफ्ट होने के बाद भी पुराणी मंडी में आ रहे मूंगफली के ट्रैक्टर ट्रॉली / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment