शिवपुरी: जिले के लुकवासा चौकी क्षेत्र के देहरदा सड़क गांव का रहने वाले एक युवक ने घर से भाग कर 8 साल पहले एक आदिवासी युवती से प्रेम विवाह कर लिया था। इन आठ सालों में युवक ने एक या दो बार अपनी पत्नी को लेकर अपने घर में रहने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पत्नी को नीची जाति का बताकर घर में रहने नहीं दिया। कई वर्षों बाद पत्नी के कहने पर वह पत्नी को लेकर घर गया, तो उसके साथ घरवालों ने मारपीट कर दी। युवक के परिजनों ने अपनी बहू को भी जमकर पीटा। बहु ने अपने व पति के साथ हुई मारपीट की शिकायत लुकवासा चौकी में दर्ज कराई है।
घर से भाग कर किया था प्रेम विवाह
जानकारी के अनुसार देहरदा सड़क गांव के रहने वाले विनोद कुशवाह को 8 वर्ष पहले कोलारस की रहने वाली सपना आदिवासी के साथ प्यार हो गया था। उसने सपना से शादी करने की बात अपने परिजनों से की, तो परिजनों ने आदिवासी महिला से शादी करने से साफ मना कर दिया। आठ साल पहले जातिवाद की बेड़ियों को तोड़ते हुए विनोद कुशवाह ने सपना आदिवासी के साथ भागकर शादी कर ली।
ससुराल वालों ने नीची जाति का कहकर नहीं स्वीकारा
शादी के कुछ साल बाद जब विनोद और सपना ने घर आना चाहा, तो उसे घर में नहीं रहने दिया। विनोद की पत्नी सपना ने भी कहा कि वह इन आठ वर्षों में एक या दो बार ही ससुराल गई। उसके ससुराल वालों ने उसे नीची जाती की कहते हुए स्वीकार नहीं किया। सपना ने कहा कि उसे उसके ससुराल वालों ने अलग बर्तन में खाना और पानी दिया था।
पिता ने बहु और बेटे को जमकर पीटा
प्रेम विवाह के बाद जब विनोद और उसकी पत्नी सपना को घर में प्रवेश नहीं मिला तो वह कोलारस रहने लगे थे। बीते दिन विनोद ने नई बाइक खरीदी थी, जिसका पूजन करवाने के लिए वह पत्नी के कहने पर घर आया था। उसकी पत्नी सपना भी उसके साथ गई हुई थी। कई सालों बाद सपना को देखकर ससुराल वाले भड़क गए और उसे बुरा भला कहने लगे। विनोद ने अपने परिजनों को रोका तो पिता और भाई ने मिलकर विनोद के साथ जमकर मारपीट कर दी। पिता और भाई यहीं नहीं रुके, उन्होंने अपनी बहू की भी पिटाई लगा दी। जिस बाइक की पूजा करवाने पति पत्नी घर गए हुए थे उसे भी तोड़ दिया। सपना ने अपने और अपने पति के साथ हुई मारपीट की शिकायत लुकवासा चौकी में दर्ज कराई है।

घर से भागकर किया प्रेम विवाह, 8 साल बाद घर गए तो पिता ने बेटे बहू को पीटा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment