Press "Enter" to skip to content

स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के बड़ापुरा में इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्ज करने को लेकर पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला ने अपनी देवरानी पर पति के ऊपर गर्म पानी फेंकने का आरोप लगाया है। गर्म पानी से युवक के मुंह, पेट और पीठ पर गंभीर रूप से जलने के साथ फफोले पड़ गए। घायल पति को उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार संजना पत्नी कपिल जाटव, उम्र 35 वर्ष, निवासी बड़ापुरा ने बताया कि उसके पति कपिल जाटव के पास इलेक्ट्रिक स्कूटी है। 24 अगस्त की शाम पति स्कूटी को चार्ज पर लगा रहे थे। इसी बात को लेकर उसकी देवरानी सोना उर्फ सोनी जाटव उनसे विवाद करते हुए गाली-गलौज करने लगी।

पीड़िता के मुताबिक 25 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे फिर स्कूटी चार्ज करने की बात को लेकर सोना जाटव उसके पति कपिल जाटव को गाली देने लगी। कपिल ने गाली देने से मना किया तो आरोप है कि सोना जाटव ने हाथ में लिया गर्म पानी कपिल के ऊपर फेंक दिया।

गर्म पानी पड़ने से कपिल के मुंह, पेट और पीठ पर जलने के निशान और फफोले पड़ गए। घटना के बाद संजना अपने पति को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने कपिल को भर्ती कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!