शिवपुरी। शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र की फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर एक युवक का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
मृतक की पहचान रामनिवास बाथम पुत्र रामस्वरूप बाथम, उम्र 28 वर्ष, निवासी फक्कड़ कॉलोनी के रूप में हुई है। उसके भाई रामलखन बाथम के अनुसार रामनिवास करीब 3-4 दिन पहले सुबह 8 बजे गिर्राज जी जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह होटल पर काम करता था और उसकी शादी नहीं हुई थी।
मौके पर युवक नीली टी-शर्ट और काली पैंट पहने मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों और युवक के घर से जाने के बाद की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।







Be First to Comment