Press "Enter" to skip to content

5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के कोलारस क्षेत्र के ग्राम मोहरा स्थित सहकारी उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में अनियमितताओं के आरोप लगने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने सेल्समैन हरी सिंह यादव और गोलू सिंह बैरागी पर राशन वितरण में भेदभाव और पात्र हितग्राहियों को पूरा राशन नहीं देने के आरोप लगाए हैं। एक ग्रामीण को सेल्समेन द्वारा राशन बाटने के एवज मेन 30 किलो मजदूरी के तौर पर राशन दिया जाता हैं। अब सवाल ये उठता हैं की ये राशन भी किसानों का ही हैं जो बटने के लिए आता हैं फिर इस तरह कितनी धांधली राशन की दुकान पर चल रही हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ हितग्राहियों के दो महीने तक फिंगरप्रिंट लगने के बावजूद उन्हें केवल एक माह का राशन दिया गया। वहीं, राशन वितरण को लेकर भी ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं।

ग्रामीणों ने राशन तौलने वाले कांटे पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कांटे में पहले से -150 ग्राम रहता है और 5 किलो का बांट रखने पर करीब 4750 ग्राम राशन ही तुलता है। इससे हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा से कम राशन मिलने का आरोप है।

मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान सेल्समैन दुकान बंद कर वहां से चला गया। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से राशन वितरण के रिकॉर्ड, ई-पॉस मशीन और तौल व्यवस्था की जांच कराने तथा अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!