शिवपुरी: टेबल टेनिस खेल में शिवपुरी की कई प्रतिभाओं ने अपनी बड़ी पहचान गड़ी है। लेकिन में 6 माह में टेबल टेनिस सीखकर जो उपलब्धि वृद्धि गोयल 10 साल ने हासिल की है, वह कम खेल प्रतिमाओं में देखने मिलती है। कक्षा पांच की छात्रा वृद्धि ने मध्य प्रदेश टेबल टेनिस प्रावीण्य सूची में चौथा स्थान हासिल कर लिया है। और अब वह प्रदेश की ओर से नेशनल खेलने की तैयारी में जुट गई है।
टेनिस खिलाड़ी वृद्धि गोयल को टेनिस के गुर सिखा रहे श्री नाहटा ने बताया कि जब पहली बार 6 महीने पहले अपने पिता राहुल गोयल के साथ टेनिस की क्लास लेने के लिए 10 साल की वृद्धि साथ आई थी। तब वह टेबल टेनिस के बारे में कुछ नहीं जानती थी। लेकिन उसने अपनी मेहनत के बल पर टेनिस खेल में पहचान गड़ी।
भोपाल, इंदौर, जबलपुर जैसे महानगरों को पछाड़ते हुए उसने शिवपुरी में रहते हुए इन जगहों पर प्रदर्शन कर पहले प्रदेश की टॉप टेन सूची में स्थान हासिल किया। फिर प्रदेश की टॉप फाइव सूची में पहुंची और अब चौथे स्थान पर पहुंच कर उन्होंने साबित कर दिया है कि प्रतिभाएं ग्रामीण क्षेत्र और छोटे शहरों से भी निकलती है। बशर्ते प्रतिभाओं में हुनर हो।
श्री नाहटा की माने तो मध्य प्रदेश टेबल टेनिस में शानदार प्रदर्शन कर राज्य में चौथे स्थान पर पहुँच गयी है। एक और स्टेट कैंप कंपटीशन फाइट करने पर उन्हें राज्य से नेशनल खेलने की पात्रता भी मिल सकती है और इसकी तैयारियों में जुट गई हैं।

10 साल की वृद्धि ने 6 महीने पहले टेबल टेनिस खेलना सीखा प्रदेश में चौथे मुकाम पर पहुंची / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कलेक्टर ने गांव में देखी चारपाई बुनाई की पारंपरिक कला, कारीगर का बढ़ाया हौसला / Shivpuri News
- सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, मोटर में हुआ सुधार, शहरवासियों को मिल सकेगा पानी / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी में स्वच्छता अभियान लगातार जारी, प्लास्टिक जब्ती, चालानी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज / Shivpuri News
- ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, गियर फंसने पर 100 मीटर दूर छोड़कर भागे चोर / Shivpuri News
- किसानों की 12 मांगों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन 7 मई को, पड़ोरा चौराहे पर प्रदर्शन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment