शिवपुरी: शहर की सड़कों पर आठ साल की मासूम बच्ची को सात से आठ फीट की ऊंचाई पर रस्सी पर करतब कर रही थी। इसके बदले में माता-पिता लोगों से पैसे मांग कर कमाई कर रहे थे। ऐसा करने वाले माता-पिता को पुलिस पकड़ कर एसजेपीयू कार्यालय ले गई। वहां उनकी काउंसलिंग कर उन्हें समझाइश दी गई कि अगर आगे बच्ची को कहीं करतब करवाया तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
परिजन बोले- ये हमारा पुश्तैनी काम
जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ से आया एक परिवार बुधवार की दोपहर कोर्ट रोड पर आठ साल की मासूम बच्ची को सात से आठ फीट की ऊंचाई पर रस्सी पर करतब करवा कर पैसे कमा रहा था। इस दौरान वहां से बाल संरक्षण अधिकारी राघवेंद्र शर्मा निकले और उन्होंने तमाशा बंद करवा कर सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली, लेकिन बच्ची के नीचे गिरने की दशा में उसे चोट लगना तय था।
सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। इस पर उन्होंने मौके पर ही पुलिस को बुलाया और बच्ची के माता-पिता को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने के निर्देश दिए। तमाशा कर रहे परिवार का कहना था कि यह हमारा पुश्तैनी काम है, हम बच्चों को बचपन से ही यह सिखाते हैं।
इस पर बाल संरक्षण अधिकारी ने उन्हें समझाया कि 14 साल तक के बच्चों से कोई व्यवसायिक काम नहीं कराया जा सकता। यह काम तो खतरनाक है। इस तरह के स्टंट सुरक्षा मानकों के साथ विशेषज्ञ की निगरानी में ही किया जा सकता है। उसके लिए भी प्रशासन की लिखित अनुमति आवश्यक है। यह बच्चों के जीवन को जोखिम में डालने वाला काम है। यह एक मासूम के साथ क्रूरता है। यह कानूनी अपराध है।
एफआईआर दर्ज करने की कही बात
इस पर भी जब तमाशा कर रहा परिवार नहीं माना, तो बाल संरक्षण अधिकारी ने विशेष किशोर इकाई प्रभारी गायत्री इटोरिया और चाइल्ड लाइन को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम बालिका और उसके परिवार को एसजेपीयू कार्यालय ले गई। जहां पूछताछ और काउंसलिंग के बाद बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया।
बाल कल्याण समिति ने परिवार को समझाया कि इस तरह बच्ची को रस्सी पर चलाना उसके जीवन के लिए खतरनाक है, कानून में इसके लिए कड़ी सजा है। परिवार ने भविष्य में बच्चों से तमाशा न कराने का भरोसा दिया। पुलिस ने बच्ची परिवार को चेतावनी दी है कि अगर वह फिर कभी ऐसे करतब करते हुए मिले तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

सड़क पर करतब दिखा रही बच्ची के परिजनों को दी समझाइस / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत पर थाने के सामने जाम, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप / Shivpuri News
- 12वीं की छात्रा की मौत पर चार युवकों पर केस, मां बोलीं- प्रताड़ना से परेशान थी बेटी, किराए के कमरे में मिली थी छात्रा की लाश / Shivpuri News
- सूना मकान बना निशाना: पार्षद के घर से तिजोरी, जेवर और बाइक ले उड़े चोर / Shivpuri News
- बारात से लौट रहे युवकों की कार पलटी, दो चचेरे भाइयों की मौत; दो गंभीर घायल, पिछोर-चंदेरी रोड पर तड़के हुआ हादसा / Shivpuri News
- दारू के लिए पैसे नहीं दिए तो कुल्हाड़ी-डंडे से हमला, दो पर मामला दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment