शिवपुरी: शिवपुरी के अनुसूचित जाति कन्या सीनियर छात्रावास की छात्राएं आज आदिम जाति कल्याण विभाग पहुंची जहां उन्होंने छात्रावास अधीक्षिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारी से उनकी शिकायत की है वही अधीक्षिका को हटाने की भी मांग छात्राओं ने रखी है.
जानकारी के अनुसार निशा जाटव निवासी गोपालपुर छात्रा ने बताया कि वह अनुसूचित जाति कन्या सीनियर छात्रावास की छात्रा है वही भारतीय विद्यालय में पढ़ती है छात्राओं ने अधीक्षिका राजकुमारी कोली पर गंभीर आरोप लगाए हैं छात्रा ने बताया कि अधीक्षिका उनको ढंग से खाना नहीं देती है और सुबह नाश्ता भी थोड़ा सा देती है जिससे छात्राओं को चक्कर आ जाते हैं ना ही पानी पीने की सुविधा है पानी पीने के लिए और भरने के लिए उनको बाईपास तक आना पड़ता है जिसके कारण उनको पढ़ाई में परेशानी का सामना करना पड़ता है वही अधीक्षिका का व्यवहार बच्चों के प्रति सही नहीं है 2 साल से छात्राओं की स्कॉलरशिप भी नहीं आई जब अधीक्षिका से पूछा गया कि स्कॉलरशिप नहीं मिली है तो उनका जवाब होता है कि तुम पैसों का क्या करोगी मोबाइल लोगी क्या इस तरह का बर्ताव अधीक्षिका के द्वारा किया जाता है. जिसके बाद आज 14 छात्राएं आदिम जाति कल्याण विभाग पहुंची जहां उन्होंने अधीक्षिका की शिकायत की है वही हटाए जाने की मांग की है.

14 छात्राएं पहुंची अधीक्षिका राजकुमार कोली को हटाने की मांग को लेकर आदिम जाति कल्याण विभाग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment