शिवपुरी: जिले के पिछोर अनुविभाग में चौक चौराहों पर अवैध रूप से मूर्ति रखने का चलन जारी है। इसी क्रम में आज पिछोर के चंदेरी मार्ग के नया चौराहे पर क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की प्रतिमा बीते रात अज्ञात लोगों ने लगा दी। सुबह जब कुछ राहगीर इस चौराहे से होकर गुजरे तब एकाएक प्रतिमा को चौराहे पर देखा।
प्रतिमा लगाने की सूचना पिछोर थाना पुलिस सहित प्रशासन को मिली, तो वह मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देखा कि मौके पर कई आदिवासी भी मौजूद थे, प्रशासन ने आदिवासियों को प्रतिमा हटाने की बात कही। आदिवासियों ने कहा कि इससे पहले भी कई प्रतिमाओं को अवैध रूप से रखा गया है, उन प्रतिमाओं को हटाने के बाद भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को वह खुद ही हटा लेंगे, लेकिन इससे पहले अवैध रूप से लगाई गई प्रतिमाओं का हटाएं।
पिछोर में मूर्ति रखने चलन बरकरार
पिछोर अनुविभाग के चौक चौराहों पर प्रतिमा रखने का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई प्रतिमाओं को चौक चौराहों पर लगाया जा चुका है। हालांकि, जो प्रतिमाओं को चौक चौराहों पर रखा जाता है वह या तो स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े हुए होते हैं या फिर संविधान से जुड़े हुए होते हैं। खास बात यह है कि इन प्रतिमाओं को उन्हीं के समाज से जुड़े हुए लोग रखते हैं।
पिछोर अनुविभाग क्षेत्र में बीते महीने स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे की मूर्ति लगा दी थी, इससे पहले वीरांगना रानी अवंती बाई, वीरांगना अहिल्याबाई, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाएं अवैध रूप से रखी जा चुकी हैं। आज एसटी वर्ग ने महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की प्रतिमा को पिछोर से 10 किलोमीटर दूर चंदेरी मार्ग पर नया चौराहे पर रख दिया है। मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद है स्थिति सामान्य बनी हुई। इस पूरे मामले पर पिछोर एसडीओपी दीपक तोमर ने कहा कि नया चौराहे की जांच की जा रही है कि किन लोगों ने मूर्ति रखी है।

नया चौराहे पर क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की रातों रात मूर्ति लगाई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत पर थाने के सामने जाम, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप / Shivpuri News
- 12वीं की छात्रा की मौत पर चार युवकों पर केस, मां बोलीं- प्रताड़ना से परेशान थी बेटी, किराए के कमरे में मिली थी छात्रा की लाश / Shivpuri News
- सूना मकान बना निशाना: पार्षद के घर से तिजोरी, जेवर और बाइक ले उड़े चोर / Shivpuri News
- बारात से लौट रहे युवकों की कार पलटी, दो चचेरे भाइयों की मौत; दो गंभीर घायल, पिछोर-चंदेरी रोड पर तड़के हुआ हादसा / Shivpuri News
- दारू के लिए पैसे नहीं दिए तो कुल्हाड़ी-डंडे से हमला, दो पर मामला दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment