शिवपुरी: अति0 पुलिस महानिदेशक एसटीएफ म0प्र0 भोपाल विपिन माहेश्वरी के निर्देश पर फरारी इनामी स्थायी वारंटी आरोपियो की लगातार धर पकड की जा रही है इसी कार्यवाही के दौरान एसटीएफ इकाई ग्वालियर को दिनांक 30 अगस्त को जरिये मुखबिर दो सूचना जिसमें थाना सिविल लाईन जिला मुरैना के दो अलग-अलग अपराध के इनामी स्थायी वारंटी के जिला शिवपुरी के कोलारस एवं पोहरी में होने की सूचना प्राप्त हुई। मुखबिर सूचना पर से रोबिन जैन उप पुलिस अधीक्षक एसटीएफ इकाई ग्वालियर के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक अमित पाल के नेतृत्व में एसटीएफ इकाई ग्वालियर की टीम को आरोपियो की धर पकड हेतु मुखबिर के बताए स्थान पर रवाना किया गया। टीम के द्वारा घेरा बंदी कर थाना सिविल लाईन, मुरैना के अप0क्र0 340/2013 में 5000/-रू0 के इनामी आरोपी साहब सिंह पुत्र गोविंद आदिवासी उम्र 30 नि0 ग्राम मेहरा चौकीभटनावर, थाना पोहरी जिला शिवपुरी को ग्राम मेहरा चौकी भटनावर, थाना पोहरी जिला शिवपुरी से पकडा गया एवं इसी प्रकार अप0क्र0 149/2008 में 3000/-रू0 के इनामी आरोपी जोगेन्द्र सिंह गुर्जर पुत्र रामधन सिंह गुर्जर उम्र 43 वर्ष नि0 ग्राम भडौता, तहसील कोलारस जिला शिवपुरी को थाना कोलारस जिला शिवपुरी क्षेत्र से पकडा गया एवं आरोपियो को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना सिविल लाईन जिला मुरैना के सुपुर्द किया गया। उक्त आरोपियो को पकड़ने में एसटीएफ इकाई ग्वालियर के उप निरीक्षक अमित सिंह पाल, आर. शिवराज भदौरिया, आर. मदन परिहार, आर.चा. काजी जावेद की सराहनीय भूमिका रही।

ग्वालियर STF ने शिवपुरी के दो इनामी स्थाई वारंटी को पकडकर मुरैना पुलिस को किया सुपुर्द / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment