शिवपुरी: शिवपुरी के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है वही कार भी जप्त की हैं. आपको बता दें की गिरफ्तार आरोपियों में रोहित रघुवंशी पुत्र नरेन्द्र रघुवंशी निवासी गुलाबगंज थाना कैंट जिला गुना, मनोज शर्मा पुत्र कुंजलाल शर्मा निवासी भौरा गिर्द थाना बजरगंढ जिला गुना तथा संजीव साहू पुत्र ओमप्रकाश साहू निवासी ग्वालियर फाटक के पास थाना केंट जिला गुना हैं.
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिह चंदेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह भूरिया एवं एसडीओपी शिवपुरी अजय भार्गव के मार्गदर्शन में अवैध शराब बेचने / परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज पुलिस को सूचना मिली कि कि पलवल हरियाणा तरफ से कुछ लोग हुण्डई वर्ना कार से अवैध शराब का परिवहन कर रहे है. सुभाषपुरा पुलिस ने मुडखेडा टोल टैक्स पर पहुंचकर चैकिंग की, चेकिंग के दौरान एक सिल्वल रंग की हुण्डई वर्ना कार को शासकिय वाहन व डायल 100 से घेर कर रोका एवं उक्त गाडी को चैक किया तो कन्डेक्टर वाली सीट के आगे एक पेटी आईबी शराब की रखी हुई पाई गई तथा पीछे की सीट के पैरदान मे शराब की बोतले रखी पायी गई तथा डिग्गी खोलने पर डिग्गी मे 08, 08 पेटी एवं 36 बोतल (3 पेटी) रायल चैलेंज शराब की कुल 11 पेटी कीमती करीबन 1,45,000, 36 बोतल (3पेटी) बिलंडर अग्रेजी शराब की कीमती करीबन 50,000/- रूपये, एक पेटी आईबी अग्रेजी शराब की कीमती 11,000/- रूपये, 12 बोतल(एक पेटी) सिगनेचर अग्रेजी शराब की कीमती करीबन 16,000/- रूपये, एवं 12 बोतल(एक पेटी) रायल स्टेग अग्रेजी शराब की कीमती करीबन 13,000/- रूपये कुल कीमत करीबन 2,35,000/- रूपये कुल 17 पेटी अग्रेजी शराब कीमत करीबन 2,35,000/- रूपये शराब पायी गयी उक्त शराब व हुण्डई वर्ना क्रमांक MP20CE8520 कीमती 6,00,000/- रुपए 8,35,000/- रूपये सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया आरोपीगणो के विरूद्ध आरोपीगणो के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि सुनील सिंह राजपूत, सउनि भुल्लन सिंह, प्रआर. 197 अभय सिंह, आरक्षक 456 हरी सिंह, आर0 301 विमल बौहरे, आर0 740 रविन्द्र शर्मा, आर0 619 पवन कुमार (थाना गोपालपुर), आर0 726 रामपाल जाट, आर0 482 नरेन्द्र धाकड व डायल 100 पायलेट दिलीप धाकड की अहम भूमिका रही.

3 शराब तस्करो को 17 पेटी अंग्रेजी शराब कीमती 2 लाख 35 हज़ार सहित हुण्डई वर्ना जप्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News





Be First to Comment