शिवपुरी: शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले दर्पण कॉलोनी के युवक ने आज कलेक्टर से DHFL होम लोन कंपनी के कर्मचारियों की शिकायत की है युवक ने बताया कि उन्हें डरा धमकाया जाता है और गलत तरीके से घर में घुस आते हैं और आए दिन धमकी देते रहते हैं.
जानकारी के अनुसार मनोज शर्मा निवासी दर्पण कॉलोनी ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि भाई दिलीप शर्मा द्वारा DHFL से होम लोन लिया था भाई बाहर प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है और लगातार भाई के द्वारा किस्त का भुगतान किया जा रहा है लेकिन कम्पनी ने गलत तरीके से पैसा लेना चाहा इसी कारण भाई ने कंपनी पर कोर्ट केस भी किया है इसके बाद भी कंपनी के कर्मचारी बृजेश विश्वकर्मा एवं धनंजय अग्रवाल कई दिनों से उनके परिवार को धमकी देते आ रहे हैं और घर को खाली करके भाग जाओ ऐसा कहते हैं और कहते हैं कि घर की नीलामी करा देंगे इसी तारतम्य में 18 अगस्त को फिर से दोनों आए और जबरन घर में आकर कमरों के एवं मनोज शर्मा की फोटो खींच कर ले गए इस संदर्भ में फिजिकल थाने पर भी आवेदन दिया जा चुका है इसके बाद आज कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई हैं.

DHFL कंपनी के कर्मचारी धन्नजय अग्रवाल और बृजेश विश्वकर्मा की कलेक्टर से शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कलेक्टर ने गांव में देखी चारपाई बुनाई की पारंपरिक कला, कारीगर का बढ़ाया हौसला / Shivpuri News
- सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, मोटर में हुआ सुधार, शहरवासियों को मिल सकेगा पानी / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी में स्वच्छता अभियान लगातार जारी, प्लास्टिक जब्ती, चालानी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज / Shivpuri News
- ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, गियर फंसने पर 100 मीटर दूर छोड़कर भागे चोर / Shivpuri News
- किसानों की 12 मांगों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन 7 मई को, पड़ोरा चौराहे पर प्रदर्शन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment