शिवपुरी: कोलारस थाना क्षेत्र के भड़ोता गांव के पास गुंजारी नदी से अवैध रूप से ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत भरकर ले जा रहे चालक की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची कोलारस थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
अवैध रूप से उत्खनन कर ले जाई जा रही थी रेत
जानकारी के अनुसार जिस ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर रेत ले जाई जा रही थी, वह रेत अवैध थी। यह ट्रैक्टर ट्रॉली हरिपुर गांव के राधे पंडित की बताई गई है। इस ट्रैक्टर को हरिपुर गांव का ही रहने वाला चालक संजीव केवट पुत्र लखन केवट (25) चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने गुंजारी नदी में से ट्रॉली में भरकर रेत को अवैध रूप से लाया जा रहा था। इसी दौरान नदी के घाट से जब ट्रैक्टर चालक रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को चढ़ा रहा था, उसी समय ट्रैक्टर असंतुलित होकर आगे से उठ गया, जिसमें दबने से चालक संजीव केवट की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि ट्रैक्टर ट्रॉली में कुछ लेवर भी सवार थी। घटना के बाद लेबर मौके से फरार हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मैं लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- थाना प्रभारी
थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने कहा कि एक ट्रैक्टर ट्रॉली में अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा था, जो हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हुई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सिंध, गुंजारी नदी से लगातार हो रहा था अवैध उत्खनन
गौरतलब है कि वर्षा के दौरान सिंध और गुंजारी नदी में भी उफान आया था। इन नदियों में रेत बह कर आई थी। रेत को नदियों में से अवैध रूप से निकाला जा रहा था। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन सहित खनिज विभाग व राजस्व विभाग की टीम ने कोई ध्यान नहीं दिया। प्रशासन ने ना ही भड़ोता गांव के पास सिंध और गुंजारी नदी में से निकालने वाली रेत के अवैध उत्खनन पर रोक लगाई। इसी के चलते आज यह हादसा हो गया, जिसमें एक युवक ने अपनी जान गवाई। मृतक की एव वर्ष की बच्ची है, जिसके सिर से पिता का साया थोड़े से रुपए के लालच के चलते उठ गया।

अबैध रेत से भरकर ले जा रहे थे ट्रॉली, पलटने से चालक की हुई मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment