शिवपुरी: जिले के कुछ बच्चें “मां तुझे प्रणाम योजना” के तहत बाघा बॉर्डर, हुसैनी बॉर्डर, अटारी बॉर्डर, जलियांवाला बाग सहित अमृतसर की यात्रा कर वापस अपने शहर लौटे थे देशभक्ति से जुड़ी इस यात्रा को करने के दौरान बच्चे वहां से मिट्टी भी साथ ले आए जिस का तिलक करने आज यह बच्चे शिवपुरी पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल सहित कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के यहां पहुंचे जहां उन्होंने बलिदान भूमि से लाई गई मिट्टी का कलेक्टर और एसपी को टीका लगाया। बच्चों की देश भक्ति और देश के प्रति ऐसी सोच को देखते हुए कलेक्टर व एसपी ने बच्चों की खूब सराहना की।
जिले के 6 बच्चों को मिला था मौका –
शिवपुरी जिले के 6 बच्चे यूथ पंचायत के तहत 23 जुलाई को मध्यप्रदेश के भोपाल पहुंचे थे जहां मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन बच्चों से उन्हें बलिदान भूमियों को शासकीय योजना के तहत घुमाने का वादा किया था इसी वादे को पूरा करते हुए मध्य प्रदेश के कई जिलों से जिनमें शिवपुरी जिले के 6 बच्चे भी शामिल थे 23 अगस्त को यह बच्चे देश के बलिदान भूमि बाघा बॉर्डर, अटारी बॉर्डर, हुसैनी बॉर्डर, जलियांवाला बाग और अमृतसर गए हुए थे जहां इन बच्चों ने अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं को देखा और बारीकी से देश भक्ति से जुड़े हुई भावनाओं को समझा। शिवपुरी जिले से गए 6 छात्र छात्राओं ने अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं और बलिदान भूमियों से वहां की मिट्टी को एकत्रित कर शिवपुरी लाया गया है और आज उसी वीर भूमि की मिट्टी का बच्चों ने कलेक्टर और एसपी को किया है।
“मां तुझे प्रणाम योजना” के तहत अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के भ्रमण पर गए हितार्थ भार्गव ने बताया कि जब वह अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर पहुंचे तो वह काफी प्रभावित हुए उनके मन में देशभक्ति की तरंगें उठने लगी थी उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं सहित भूमि को चूमा और एक ऊर्जा को अपने साथ लेकर वह वहां से आए हैं उनके द्वारा की गई है यात्रा उन्हें जीवन भर याद रहेगी और राष्ट्रभक्ति की जो ऊर्जा वह अपने साथ लेकर आए हैं वह उन्हें देश हित के कार्य करने के लिए अक्सर ओतप्रोत करती रहेगी।

मां तुझे प्रणाम योजना के तहत बाघा बॉर्डर, हुसैनी बॉर्डर, अटारी बॉर्डर से लाए मिट्टी, SP को किया तिलक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कलेक्टर ने गांव में देखी चारपाई बुनाई की पारंपरिक कला, कारीगर का बढ़ाया हौसला / Shivpuri News
- सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, मोटर में हुआ सुधार, शहरवासियों को मिल सकेगा पानी / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी में स्वच्छता अभियान लगातार जारी, प्लास्टिक जब्ती, चालानी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज / Shivpuri News
- ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, गियर फंसने पर 100 मीटर दूर छोड़कर भागे चोर / Shivpuri News
- किसानों की 12 मांगों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन 7 मई को, पड़ोरा चौराहे पर प्रदर्शन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment