शिवपुरी: बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम जौराई की रहने वाली एक 32 वर्षीय महिला महिला बाजार से चप्पल खरीदने के कहकर निकली फिर वापस लौट कर घर नहीं पहुंची।पति ने काफी तलाश की फिर भी पत्नी का कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद रविवार को पति ने पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत बैराड़ थाने में दर्ज कराई।
पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने बैराड़ थाने पहुंचे नंद किशोर पुत्र बाबूलाल धाकड़ ने बताया कि उसने भोपाल की रहने वाली अनीता नाम की युवती से वर्ष 2014 में स्टांप पेपर पर लिखा पढ़ी कर शादी की थी इसके बाद वह और उसकी पत्नी अपना वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे थे परंतु एकाएक उसकी पत्नी घर से लापता हो गई।
बाजार से चप्पल खरीदने की कहकर निकली फिर नहीं लौटी
नंदकिशोर धाकड़ ने बताया कि 30 अगस्त को वह विजयपुर के छिमछिमा हनुमान मंदिर के मेले में दर्शन करने पदयात्रा कर गया था।मंदिर से दर्शन कर जब वह 31 अगस्त को वापस लौटा तो उसने घर पर अपनी पत्नी की जानकारी ली तो उसकी मां नारायणी धाकड़ ने बताया कि चप्पल खरीदने के लिए पैसे लेकर बाजार गई हुई है परंतु वह वापस नहीं लौटी है। नंदकिशोर ने बताया कि उसकी पत्नी को उसने हर जगह ढूंढा रिश्तेदारों में भी पूछताछ की परंतु उसकी पत्नी का आज दिनांक तक कोई सुराग नहीं लग सका तमाम तलाश के बाद भी जब उससे उसकी पत्नी नहीं मिली तब उसने आज बैराड़ थाने में पहुंचकर अपनी पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है बैराड़ थाना पुलिस ने गुमशुदा अनीता की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






Be First to Comment