शिवपुरी: रेडिऐन्ट कॉलेज के 22 वे स्थापना दिवस के अवसर पर न्यू रेडिऐन्ट आई.टी.आई पर 51 पौधे रोपे गए। इस अवसर पर रेडिऐन्ट ग्रुप के कॉ-ऑडिनेटर अखलाक खान ने नये सत्र में प्रवेशित छात्र-छात्राओं को कॉलेज की गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज हम कॉलेज का 22 वॉ स्थापना दिवस मना रहे है हर वर्ष हम कॉलेज का स्थापना दिवस वृक्षारोपण कर मनाते आ रहे है इससे पहले जो पौधे हमारे द्वारा इस परिसर में लगाये गए है वे आज भी सुरक्षित है और आज कई पौधो ने विशाल रूप ले लिया है कई पेडों में फल आने भी शुरू हो गये है और वृक्ष जीवन भर हमें कुछ ने कुछ देते रहते है धरती पर उगे हर पेड-पौधे का अपना महत्व होता है। हमें भी अपने जीवनकाल में कुछ पौधों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी लेना चाहिए एवं प्रदूषण से प्रकृति कैसे बचाया जा सकता है इसके बारे में अवगत कराया। दून पब्लिक स्कूल की संचालिका डाँ. खुशी खान ने कहा अभी हाल ही हम एक गंभीर जानलेवा कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहे थे जिसमें ऑक्सीजन को लेकर जो हाहाकार मची थी उससे हमें सीख लेना चाहिए कि पेड़-पौधे का हमारे जीवन में कितना महत्व है डाँ.खुशी खान ने कहा आप लोग अपने कॉलेज परिसर में पौधे रोपे एवं उनकी देखभाल समय-समय पर करते रहे। रेडिऐन्ट ग्रुप के संचालक शाहिद खान ने दो पौधो के बीच की दूरी, खाद, पोषण एवं पौधों के देखरेख संबधी जानकारी दी। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफगण में मनीष जैन, वेदप्रकाश यादव ,बलराम शर्मा,सागर मौर्य, रीजमा सिद्धीकी,अंजलि परिहार, शीलू कोली सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे।

रेडिऐन्ट के 22 वे स्थापना दिवस पर रोपे गए 51 पौधे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment