शिवपुरी: कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने ही ससुर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए। इसकी शिकायत विवाहिता ने सिटी कोतवाली में दर्ज कराई। विवाहिता की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने ससुर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू करते हुए ससुर को गिरफ्तार भी कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, शादीशुदा महिला के पति की मौत 2 साल पहले हो चुकी थी। जिसके बाद महिला अपने बड़े बेटे को सास-ससुर के पास छोड़कर छोटे बेटे को अपने साथ लेकर अलग रहने लगी थी इसी दौरान महिला को पत्नी होने के नाते उसके पति की मौत के बीमा का पैसा मिला तो उसने शहर की अब्दुल कलाम कालोनी के पास एक प्लाट ले लिया और उसी के पास किराए से मकान ले कर रहने लगी। महिला ने इसी दौरान प्लाट पर मकान बनवाना भी शुरू कर दिया। परंतु ससुर को यह सब रास नहीं आया। महिला का आरोप है कि भवन निर्माण के दौरान उसका ससुर विजय रावत उसका पीछा करने लगा था और उसे बुरी नियत से देखने लगा था। लगभग एक साल पहले हुई इस घटना के बाद कुछ दिन पहले ससुर फिर से बहू के घर के आसपास घूमता दिखा। जिस पर महिला ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ सहित जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी।

बहू ने ससुर पर कराया छेड़छाड़ का मामला दर्ज, 2 साल पहले हुई पति की मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कलेक्टर ने गांव में देखी चारपाई बुनाई की पारंपरिक कला, कारीगर का बढ़ाया हौसला / Shivpuri News
- सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, मोटर में हुआ सुधार, शहरवासियों को मिल सकेगा पानी / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी में स्वच्छता अभियान लगातार जारी, प्लास्टिक जब्ती, चालानी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज / Shivpuri News
- ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, गियर फंसने पर 100 मीटर दूर छोड़कर भागे चोर / Shivpuri News
- किसानों की 12 मांगों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन 7 मई को, पड़ोरा चौराहे पर प्रदर्शन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment