Press "Enter" to skip to content

जीजा को सालों ने धुना, पत्नी को ले गए साथ, पति ने खाया जहर / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लालमाटी क्षेत्र में एक युवक की उसी के दो सालों ने जमकर मारपीट कर दी। दोनों साले उसकी पत्नी को भी जबरन अपने साथ ले गए। मारपीट और पत्नी को ले जाने से नाराज युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक को गंभीर हालत में शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक ने मारपीट की शिकायत सिटी कोतवाली थाना में भी दर्ज कराई है।

साली की शादी में बैंक से लोन लेकर दिए थे पैसे, नहीं भर रहे किस्त

लालमाटी के रहने वाले रामवीर रावत पुत्र फेरन सिंह रावत (33) ने बताया कि उसकी साली विनीता की शादी थी, जिसमें उसके ससुरालियों को पैसों की जरूरत थी। ससुरालियों के कहने पर उसने बैंक से 50 हजार रुपए का लोन लेकर सारे पैसे ससुरालियों को दे दिए थे। रामवीर ने कहा कि ससुरालियों से यह पैसे किस्त के तौर पर लौटाने की बात हुई थी। उसके ससुराली बैंक में भरेंगे, लेकिन उसके ससुरालियों ने ऐसा नहीं किया। पिछली दो किस्तों के भी पैसे उसके ससुरालियों ने नहीं दिए, जब उसने पैसों की मांग की तो उसे उसके साले धमकाने लगे।

सालों ने पीटा पत्नी को भी ले गए साथ

रणबीर रावत ने बताया कि बीते रोज उसके दो साले शेरू रावत व रविंद्र रावत उसके घर आए थे। वह मेरी पत्नी अनीता रावत को साथ ले जाने की बात करने लगे थे। जब उसने लोन की किस्त चुकाने के बारे में दोनों सालों से बात की तो दोनों सालों ने मिलकर उसकी लात घुसे से जमकर मारपीट कर दी। वह उसकी पत्नी को भी अपने साथ ले गए। इसी बात से नाराज होकर उसने आज शनिवार को जहर पी लिया। उसे शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रामवीर रावत ने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली थाने में भी पहुंचकर दर्ज कराई है, जहां सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने जीजा की शिकायत पर दोनों सालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!