शिवपुरी: जिले की नरवर थाना क्षेत्र के मोहनी डेम के पास रहने वाले मोहन सिंह कुशवाह के घर में एक 5 फीट लंबा कोबरा सांप घुस गया। घर के सदस्यों ने जब कोबरा को देखा तो घबराकर घर से बाहर आ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सलमान पठान ने सांप का रेस्क्यू किया।
स्नेक सेवर सलमान पठान ने बताया कि यह सांप कोबरा नस्ल का है, जो कि बहुत ही जहरीला होता है। सांप की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच की है, जबकि कोबरा सांप की अधिकतम उम्र 40 साल के लगभग ही रहती है। यही वजह रही कि इस कोबरा सांप की पूर्ति में काफी कमी है।
कोबरा ने पिया पानी, फिर निकाला जहर
सांप का रेस्क्यू करने वाले अनुभवी स्नेक सेवर सलमान पठान ने कोबरा सांप के प्यासे होने की पहचान की। उन्होंने घर से पानी मंगाया और कोबरा सांप को जब पानी पिलाया तो बड़े ही आराम से पानी पिया। सलमान पठान ने कोबरा सांप के जहर को निकालने के लिए एक लकड़ी का इस्तेमाल किया, देखते ही देखते कोबरा सांप के मुंह में रखी हुई लकड़ी भीगने लगी।
सलमान पठान ने बताया कि यह लकड़ी कोबरा सांप के निकले हुए जहर से भीगी है। यह जहर अगर किसी इंसान के घाव पर लगा दिया जाए, तो उसकी मौत भी हो सकती है। स्नेक सेवर ने कोबरा सांप का रेस्क्यू कर उसे नजदीकी जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।

प्यासे कोबरा सांप ने पिया पानी फिर निकाला जहर, रेसक्यू कर जंगल में छोड़ा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कलेक्टर ने गांव में देखी चारपाई बुनाई की पारंपरिक कला, कारीगर का बढ़ाया हौसला / Shivpuri News
- सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, मोटर में हुआ सुधार, शहरवासियों को मिल सकेगा पानी / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी में स्वच्छता अभियान लगातार जारी, प्लास्टिक जब्ती, चालानी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज / Shivpuri News
- ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, गियर फंसने पर 100 मीटर दूर छोड़कर भागे चोर / Shivpuri News
- किसानों की 12 मांगों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन 7 मई को, पड़ोरा चौराहे पर प्रदर्शन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment