Press "Enter" to skip to content

खुड़ा में गणेश उत्सव में चंदा नहीं दिया और पहुंच गया आरती में युवक, कर दी मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले खुड़ा से है. आपको बता दें कि गणेश उत्सव में चंदा नहीं देने पर एक युवक की मारपीट का मामला सामने आया है. इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है.

जानकारी के अनुसार दुर्गा राठौर पुत्र रामजीलाल राठौर निवासी संतोषी माता मंदिर के पीछे खुड़ा ने एसपी को शिकायत करते हुए बताया कि उसकी बस्ती में गणेश उत्सव का पंडाल बना हुआ है जहां पर वीरेंद्र राठौर द्वारा अवैध रूप से गणेश उत्सव का ₹500 चंदा मांगा गया जब मेरे बेटे ने कहा कि मैं ₹200 दे सकता हूं तो उन्होंने कहा ₹500 ही चाहिए उसके बाद पुत्र रितिक राठौर पंडाल में लगे गणेश भगवान की आरती में गया था तभी वीरेंद्र राठौर ने मेरे पुत्र को लात घूसों से मारपीट कर दी और बोल रहा था कि चंदा नहीं दिया तो यहां आने की जरूरत नहीं है जिसके बाद उसको अंदरूनी चोटें आई है उसके पिता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!