शिवपुरी: खबर शिवपुरी के जिला अस्पताल से हैं. बताना होगा कि महिला ने अपनी नसबंदी का ऑपरेशन कराया था लेकिन उसके बाद भी उसके यहां बच्चा हो गया आपको बता दें कि महिला के यहां पहले से 4 बच्चे हैं और पांचवा बच्चा नसबंदी ऑपरेशन के बाद हो गया.
जानकारी के अनुसार ममता जाटव पति राकेश जाटव निवासी ग्राम चीलावट ने बताया कि वह कस्बाथाना की निवासी है. और उसकी ससुराल तेंदुआ थाना क्षेत्र खरई के पास ग्राम चिलावट में हैं. महिला ने बताया कि उसके 4 बच्चे हैं और उसके बाद उसने नसबंदी का ऑपरेशन पिछली साल करवाया था लेकिन उसके बाद भी महिला प्रेगनेंट हो गई और उसके बाद उसके यहां पांचवे बच्चे ने जन्म लिया जिसके बाद अब महिला के यहां 5 बच्चे हैं. आपको बता दें कि नसबंदी का ऑपरेशन महिला ने अपने मायके कस्बाथाना राजस्थान में कराया था जो की पूरी तरह फेल साबित हुआ.






Be First to Comment