शिवपुरी: जिले के पोहरी थाने में ही पदस्थ एएसआई सहित एक अन्य पर 304ए और जान से मारने की धमकी देने सहित 304 (A) के तहत मामला दर्ज किया गया हैं। दअरसल 3 जुलाई को झिरी निवासी बाइसराम अपने दो अन्य साथी सेवक यादव व पुलिस विभाग में पदस्थ अमरौदा निवासी दरोगा भूपेंद्र के साथ रिश्तेदारी में गोबरा भीमपुर जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बाइसराम चुनाव में वोट प्रभावित करने के लिए शराब बांटने के लिए जा रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस ने बाईसराम का पीछा किया। पुलिस की गाड़ी को देख सेवक यादव ने बाइक और तेजी से भगाई तो पुलिस की गाड़ी में बैठे दरोगा ने चलती बाइक पर ही भूपेंद्र के कंधे पर टंगे बैग को पकड़ कर खींच दिया। इसके कारण बाइसराम बाइक से जमीन पर गिर गया और बाइसराम के सिर में गंभीर चोट आ गई। इसके बाद पुलिस ने बुलेरो कार रोक कर बाइसराम के सिर में लाठी मार दी। इसके बाद पुलिस ने बाईसराम का इलाज कराने की बजाय उसे थाने ले गई। जब उसकी तबीयत अधिक बिगड़ गई तब परिजनों को सूचित किया। जिसके बाद उपचार के दौरान बाइसराम की ग्वालियर में मौत हो गई थी। यह शिकायत मृतक बाइसराम राम के भाई ने शिवराज ने कराई थी और जांच की मांग की थी इस मामले की जांच पोहरी एसडीओपी कर रहे थे।
गवाह को धमकाया तो हुआ मामला दर्ज –
इसी मामले में एक गवाह हरिचरण धाकड़ निवासी झिरी गबाह था जिसके वयान हाल ही में होने थे इसी के चलते एएसआई भूपेंद्र धुर्वे अपने साथी रामसेवक यादव के साथ केस के गवाह हरिचरण धाकड़ के घर पर गाली गलौज कर उसको बयान न देने की कह कर जान से मारने की धमकी दी साथ ही हवा में पिस्टल से फायर भी कर दिए थे। इसकी शिकायत हरिचरण धाकड़ ने एसपी सहित पोहरी थाने में दर्ज कराई थी जिसपर से आज पोहरी थाना पुलिस ने एएसआई धुर्वे सहित उसके साथी रामसेवक यादव के खिलाफ धारा 294 ए 506 B ए 336 भादवि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ASI धुर्वे अपने साथी के साथ पहुंचा गवाह को धमकाने, 304A का मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment