शिवपुरी: जिले में हर थाने चौकी पर चलाए जा रहे कॉमिंग गस्त दौरान खोड़ पुलिस को मिली सफलता दो वारंटीयो को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन पर अवैध माफिया एवं अपराधियों के साथ-साथ रात्रि में होने वाली आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहा है। इस कमिंग गस्त की निगरानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया के नेतृत्व में की जा रही है। जिले के हर एक चौकी एवं थाने पर किए जा रहे कमिंग गश्त के दौरान भौती थाना अंतर्गत खोड़ चौकी प्रभारी उनकी टीम को को एक साथ एक बार वारंटी तथा एक स्थाई वारंटी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है.
जानकारी के अनुसार आज रात खोड चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अंशुल गुप्ताअपनी टीम के साथ कॉम्बिंग गश्त पर थे इसी दौरान चौकी खोड के स्थाई वारंटी छोटू उर्फ रघुवीर जाटव पुत्र हरहुआ जाटव निवासी ग्राम वीरा एवं चौकी खोड़ के ग्राम वीरा के वारंटी जितेंद्र पुत्र पप्पू जाटव निवासी वीरा को गिरफ्तार किया। उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी उ निअंशुल गुप्ता, प्रधान आरक्षक राजेंद्र यादव, आरक्षक दिलीप रावत आरक्षक संजय धाकड़, आरक्षक सुखबीर जाट,आरक्षक रवि शर्मा की सराहनीय भूमिका रही.






Be First to Comment