शिवपुरी: नगर पालिका में राशन कार्ड में नाम बढ़वाने के एवज में रिश्वत लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उक्त वीडियो में नगरपालिका में पदस्थ एक कर्मचारी राशनकार्ड में नाम बढ़ाने के नाम पर रिश्वत दी और ली जा रही है हालांकि यह मामला मौके पर ही रफादफा करवा दिया गया। जो वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें राशन कार्ड में नाम बढ़ाने के नाम पर नगरपालिका के कर्मचारी द्वारा पैसे की मांग की जा रही है और अपने राशनकार्ड में नाम बढ़ाने के नाम पर पैसे दिए भी जा रहे हैं। हालांकि फिलहाल इस बात की कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उक्त वीडियो मंगलवार दोपहर का बताया गया है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उक्त वीडियो में नगर पालिका में बीपीएल राशन कार्ड का काम देखने वाले नगरपालिका कर्मचारी से एक व्यक्ति ने अपने परिवार के सदस्यों के नाम बढ़ाए जाने की मांग की थी। जिसके एवज में उससे पांच सौ रुपए मांगे गए थे। वीडियो में एक युवक उन्हें तीन सौ रुपये देता है तो वह पैसा लेने से इंकार कर देते हैं। वीडियो में नपा कर्मचारी साफ शब्दों में कह रहे हैं कि वह पागल हैं क्या? जो नाम बढ़वाने के लिए तीन बार एसडीएम आफिस गया। एसडीएम आफिस में नाम बढ़वाने के पांच सौ रुपये दिए और तुमसे तीन सौ रुपये ले लूं। बाबू यह भी कहता दिख रहा है कि आप चाहो तो नाम मत बढ़वाओ, पांच सौ रुपये से कम नहीं लगेंगे। दोनों लोगों को जिंदगी भर छह-छह सौ रुपये पेंशन मिलेगी और मैं तीन सौ कैसे ले लू? उक्त युवक स्टाफ का होने की दुहाई देता है लेकिन बाबू नहीं मानता है। अंतत: युवक बाबू को 500 रुपये का नोट देता है, जिसके बाद बाबू युवक को उसका राशन कार्ड थमा देते हैं। इसका वीडियो दो टुकड़ो में बना लिया गया। बताया जा रहा है कि इस वीडियो को लेकर पहले विवाद हुआ फिर मामले को दवाने के प्रयास भी किए गए और मामले को दवा भी दिया गया। हालांकि इसकी शिकायत नगरपालिका के आला अधिकारियों तक नहीं पहुँची है इससे इसकी पुष्टि फास्टसामाचार भी नहीं करता कि उक्त वीडियो कब का है और किसने बनाया है।
इस पूरे मामले में मुख्य नगरपालिका अधिकारी शैलेश अवस्थी का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। अगर ऐसा कोई वीडियो और जसकी शिकायत आती है तो वह जरूर कार्यवाही करेंगे।

नगर पालिका में राशन कार्ड बनाने के एवज में रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- “पटवारी जी, आप कहां हो?”… जवाब सुनते ही SDM का एक्शन, वेतन राजसात और नोटिस जारी / Shivpuri News
- दिव्यांगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार: रोजगार के लिए चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर दुकानें आवंटित करने की मांग / Shivpuri News
- भाभी के साथ रहने का आरोप, गर्भ में पल रहे बच्चे को ठुकराया: विवाहिता ने कलेक्टर से मांगा न्याय / Shivpuri News
- PM आवास की किस्त पर ‘कट’ का आरोप: सरपंच पति के खिलाफ खोला मोर्चा, 10 हजार रुपये नहीं देने पर जियो-टैग फोटो नहीं खींचने का आरोप / Shivpuri News
- खेती की जमीन पर परियोजना का विरोध, तीन गांवों के ग्रामीण बोले— उजड़ जाएगा रोजगार और आशियाना / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment