शिवपुरी: जिला अस्पताल के स्टोर रूम के लिए अलग से कैमरे लगे हुए हैं। यह सीसीटीवी कैमरे तो चालू हैं, लेकिन रिकाॅर्डिंग नहीं है। स्क्रीन पर कैमरे चालू तो दिखते हैं लेकिन रिकाॅर्डिंग नहीं होने से डीवीआर खाली है। इसका खुलासा तब हुआ जब बाइक चाेरी के मामले में काेतवाली पुलिस फुटेज देखने पहुंची।
ऑनलाइन काम संभाल रही आउटसोर्स कंपनी के कर्मचारी ने डीवीआर खंगाली तो बैकअप नहीं मिला। स्टोर रूप में हर महीने लाखों का सामान आता है। डीवीआर में रिकार्डिंग नहीं होने से यह सामान भी असुरक्षित है। जिला अस्पताल की स्टोर बिल्डिंग और एएनएम ट्रेनिंग सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। एक मरीज के परिजन मजबूत सिंह की एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के सामने से 27 अगस्त की शाम 4:30 बजे बाइक चोरी हो गई।
उन्होंने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखने पहुंची। विजन कंपनी के कर्मचारी हैदर ने डीवीआर का बैकअप निकालने की कोशिश की तो पता चला कि कोई रिकाॅर्डिंग नहीं है। जिला अस्पताल के स्टोर में हर महीने लाखों की दवाएं और उपकरण आते हैं।
सामान की हेराफेरी या चोरी को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। स्टोर के लिए अलग से कैमरे लगे होने के बाद भी अनुपयोगी साबित हो रहे हैं। बिना रिकार्डिंग बैकअप कैमरे किसी उपयोग के नहीं हैं।
नेत्र सहायक की बाइक सहित डिग्गी में रखे 2 लाख रुपए चोरी गए, कई लोगों की गाड़ियां भी चोरी नेत्र सहायक राजकुमार शर्मा 26 मई 2022 को बिल्डिंग मटेरियल खरीदने घर से 2 लाख रु. लेकर निकले थे। जरूरी काम से स्टोर पहुंचे और बाइक खड़ी कर दी। बाइक की डिग्गी में दो लाख रु. रखे थे। स्टोर से लौटकर आए तो बाइक गायब थी।
बाइक सहित दो लाख रु. की चपत नेत्र सहायक को लग गई। लेकिन अभी तक बाइक, पैसे और चोरों का कोई पता नहीं है। शहर में तमाम स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। चौराहों पर पुलिस के भी कैमरे हैं। लेकिन खराबी की वजह से कैमरे चालू नहीं हैं। बाइक चोरी के अलावा घटनाएं होने पर बिना रिकार्डिंग कैमरे किसी काम नहीं आ रहे। ऐसे में पुलिस भी बदमाशों को नहीं पकड़ पाती।
प्राइवेट कंपनी लाखों रु. ले रही, फिर भी बैकअप नहीं
जिला अस्पताल में विजन कंपनी कई साल से कंप्यूटराइज्ड का काम संभाल रही है। हर साल लाखों रुपए का भुगतान हो रहा है। इसके बाद भी व्यवस्थाएं ठीक नहीं है। कंपनी के कर्मचारी हैदर ने स्टोर के कैमरे अलग से लगे होने की बात कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया जबकि स्टोर बिल्डिंग, जिला अस्पताल का हिस्सा है।
कैमरों की रिकाॅर्डिंग नहीं हो रही
स्टोर के कैमरों की रिकार्डिंग नहीं हो रही है। इस बात का पता चलते ही सिविल सर्जन को आवेदन भेजा है। स्टोर में हर महीने सामान आता है, इसलिए सीसीटीवी कैमरे जरूरी हैं। -श्याम यादव, स्टोर प्रभारी, जिला अस्पताल शिवपुरी

बाइक चोरी की CCTV देखने पहुंची पुलिस, नहीं होती रिकॉर्डिंग हुआ खुलासा, जानिए मामला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कलेक्टर ने गांव में देखी चारपाई बुनाई की पारंपरिक कला, कारीगर का बढ़ाया हौसला / Shivpuri News
- सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, मोटर में हुआ सुधार, शहरवासियों को मिल सकेगा पानी / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी में स्वच्छता अभियान लगातार जारी, प्लास्टिक जब्ती, चालानी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज / Shivpuri News
- ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, गियर फंसने पर 100 मीटर दूर छोड़कर भागे चोर / Shivpuri News
- किसानों की 12 मांगों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन 7 मई को, पड़ोरा चौराहे पर प्रदर्शन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- कलेक्टर ने गांव में देखी चारपाई बुनाई की पारंपरिक कला, कारीगर का बढ़ाया हौसला / Shivpuri News
- सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, मोटर में हुआ सुधार, शहरवासियों को मिल सकेगा पानी / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी में स्वच्छता अभियान लगातार जारी, प्लास्टिक जब्ती, चालानी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज / Shivpuri News
- ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, गियर फंसने पर 100 मीटर दूर छोड़कर भागे चोर / Shivpuri News
- किसानों की 12 मांगों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन 7 मई को, पड़ोरा चौराहे पर प्रदर्शन / Shivpuri News





Be First to Comment