शिवपुरी: कूनो नेशनल पार्क से दो तेंदुओं का रेस्क्यू करके पहले 27 को और . फिर 29 अगस्त को माधव नेशनल पार्क शिवपुरी में छोड़ दिया है। अभी एक और तेंदुए का रेस्क्यू कर शिवपुरी लाया जाएगा। दरअसल अफ्रीकी से आने वाले चीतों के लिए कूनो पार्क में अलग से बाड़ा बनाया है। बाड़े बाहर निकाले चीतों में से तीन तेंदुए आकर उसी जगह रहने लगे।
कूनो की टीम ने तेंदुओं का रेस्क्यू शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद दो तेंदुओं को पकड़ने में कामयाब रहे। पहला तेंदुआ शनिवार और फिर दूसरा सोमवार को माधव नेशनल पार्क शिवपुरी की मध्य रेंज में लाकर छोड़ दिया है। कूनो में एक तेंदुए का रेस्क्यू शेष रह गया है। पार्क अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उक्त तेंदुए का रेस्क्यू करके माधव नेशनल पार्क शिवपुरी छोड़ा जाएगा।
सिंह परियोजना के क्षेत्र संचालक सीएस निनामा ने बताया कि तीन में से दो तेंदुओं का रेस्क्यू करके शिवपुरी लाकर छुड़वा दिया है। एक और तेंदुए को शिवपुरी लाने की प्रक्रिया चल रही है। चीतों के साथ तेंदुओं का रहना सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है।

दो तेंदुए का रेस्क्यू कर माधव नेशनल पार्क में छोड़ा एक और आएगा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कलेक्टर ने गांव में देखी चारपाई बुनाई की पारंपरिक कला, कारीगर का बढ़ाया हौसला / Shivpuri News
- सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, मोटर में हुआ सुधार, शहरवासियों को मिल सकेगा पानी / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी में स्वच्छता अभियान लगातार जारी, प्लास्टिक जब्ती, चालानी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज / Shivpuri News
- ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, गियर फंसने पर 100 मीटर दूर छोड़कर भागे चोर / Shivpuri News
- किसानों की 12 मांगों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन 7 मई को, पड़ोरा चौराहे पर प्रदर्शन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment