शिवपुरी: लंबे इंतजार के बाद अब जल्द ही माधव राष्ट्रीय उद्यान में एक बार फिर टाइगर (बाघ) ही दहाड़ सुनने को मिलेगी। फ्री रेंज टाइगर लाने के लिए माधव राष्ट्रीय उद्यान को केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने टाइगर की पुनर्स्थापना के लिए अनुमति दे दी है। इसमें पांच बाघों को यहां पर चरणबद्ध तरीके से पुर्नस्थापित किया जाएगा।
पहले चरण में तीन टाइगर शिवपुरी के नेशनल पार्क में लाए जाएंगे। इसके लिए नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथाेरिटी ने पहले ही स्वीकृति दे दी थी और प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री के पास भेज दिया था। अब केंद्रीय मंत्री की ओर से भी हरी झंडी मिल गई है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार पहले चरण में तीन बाघ आएंगे जिनमें दो टाइग्रेस और एक टाइगर होगा।
पहले चरण के टाइगर नवंबर-दिसंबर तक आ जाएंगे। इसके बाद यह किस तरह से यहां रहते हैं और किस तरह खुद को अनुकूल करते हैं, उसके अध्ययन के आधार पर अगले चरण में दो और टाइगर लाए जाएंगे। यह पांच बाघ फ्री रेंज में आएंगे यानी यह किसी पिंजरे में नहीं रहेंगे, बल्कि राष्ट्रीय उद्यान में खुले में विचरण कर सकेंगे।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया ट्वीट
शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में जल्द ही पांच बाघों का आगमन होगा। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर साझा की। मंत्री सिंधिया के आग्रह पर माधव नेशनल पार्क में शिवपुरी में पांच बाघों की चरणब पुनर्स्थापना को केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने स्वीकृति दे दी है।
सिंधिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि शिवपुरी में टाइगर का आना टाइगर स्टेट मध्यप्रदेश में बाघों की संख्या बढ़ाने के हमारे प्रयासों के लिए एक बड़ा कदम होने के साथ ही बाघों के संरक्षण और संवर्धन के प्रति प्रदेश व केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता का भी द्योतक है, उन्होंने सभी मध्यप्रदेश वासियों को इस विशेष उपलब्धि की शुभकामनाएं दी हैं।

बाघों की दहाड़: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आग्रह पर मिली अनुमति / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment