शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के सेसई सड़क ग्राम का रहने वाला 30 वर्षीय धर्मेंद्र बाथम अपनी रूठी हुई पत्नी को मनाकर लाने के लिए ससुराल गया था जब उसकी पत्नी ससुराल नहीं आई तो धर्मेद्र ने घर आकर पहले शराब पी फिर अपने पिता और अन्य परिवार जन से लड़ाई झगड़ा कर 27 अगस्त को लापता हो गया तमाम तलाश के बाद जब धर्मेंद्र बाथम नहीं मिला तो इसकी शिकायत धर्मेंद्र के पिता सरवन बाथम ने कोलारस थाने में पहुंचकर दर्ज कराई है कोलारस थाना पुलिस ने धर्मेंद्र की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर धर्मेंद्र की तलाश शुरू कर दी।
बहू मांगती थी हर रोज पैसे, न मिलने नाराज होकर छोड़ गई थी ससुराल
लापता धर्मेंद्र के पिता सरवन बाथम ने बताया कि धर्मेंद्र की पत्नी धर्मेंद्र से हर रोज पैसों की मांग करती थी धर्मेंद्र की पत्नी का कहना था कि उसका टेंट का काम है इसी के चलते वह उसे हर रोज एक हजार रुपए दिया करें परंतु धर्मेंद्र का उसकी पत्नी से कहना था कि हर रोज एक हजार रुपए कहां से कमा कर लाएगा इसी बात को लेकर दोनों पति पत्नी के बीच झगड़ा हो गया जिसके बाद धर्मेंद्र की पत्नी डेढ़ माह पहले अपने मायके चली गई थी।
पत्नी को मनाकर लाने गया था ससुराल, फिर किया घर पर झगड़ा
धर्मेंद्र के पिता सरवन बाथम ने बताया कि धर्मेंद्र 22 अगस्त को अपनी पत्नी को लेने भितरवार के ग्राम रिवी झाड़ोली गया हुआ था इस बीच में कुछ दिनों तक अपनी ससुराल में ही रहा। धर्मेंद्र 27 अगस्त को अपने घर लौट कर वापस आया परंतु उसकी पत्नी उसके साथ नहीं आई। इसी बात से नाराज होकर धर्मेंद्र ने पहले शराब पी और घर पर आकर झगड़ा करने लगा धर्मेंद्र लगातार शराब के नशे में झगड़ते हुए उन से पैसों की मांग कर रहा था धर्मेंद्र के पिता सरवन ने बताया कि वह लाखों रुपए की मांग कर रहा था जबकि उसने पैसे घर बनाने में लगा दिए थे साथ ही कुछ जो बचा हुआ पैसा रखा हुआ था उसे अपनी बेटी की पढ़ाई में लगा दिया था उसके पास उसकी मांग के अनुरूप देने को पैसे नहीं थे जिससे नाराज होकर धर्मेंद्र 27 अगस्त की रात 8 बजे घर छोड़कर चला गया जिसके बाद धर्मेंद्र का कोई भी सुराग नहीं लगा धर्मेंद्र की तलाश हर जगह की परंतु उसका कोई भी सुराग नहीं लगा जिसके बाद उसने कोलारस थाने में पहुंचकर अपने लापता हुए पुत्र की शिकायत दर्ज कराई है।

नाराज पत्नी नहीं आई साथ तो युवक ने पी ली शराब, नशे में हुआ युवक लापता / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- “पटवारी जी, आप कहां हो?”… जवाब सुनते ही SDM का एक्शन, वेतन राजसात और नोटिस जारी / Shivpuri News
- दिव्यांगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार: रोजगार के लिए चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर दुकानें आवंटित करने की मांग / Shivpuri News
- भाभी के साथ रहने का आरोप, गर्भ में पल रहे बच्चे को ठुकराया: विवाहिता ने कलेक्टर से मांगा न्याय / Shivpuri News
- PM आवास की किस्त पर ‘कट’ का आरोप: सरपंच पति के खिलाफ खोला मोर्चा, 10 हजार रुपये नहीं देने पर जियो-टैग फोटो नहीं खींचने का आरोप / Shivpuri News
- खेती की जमीन पर परियोजना का विरोध, तीन गांवों के ग्रामीण बोले— उजड़ जाएगा रोजगार और आशियाना / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment