दो आरोपितों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, तीन दिन फर्जी ट्रेनिंग भी दी
शिवपुरी: कोतवाली थाना क्षेत्र में फरियादी आरती (परिवर्तित नाम) निवासी पीएस होटल के पास शिवपुरी से नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से 10 हज़ार रूपये की ठगी कर ली हैं. इसके बाद जब युवती ने अपने पैसे वापस मांगे तो युवक ने देने से इंकार कर दिया जिसके बाद युवती ने राहुल रावत एवं नरेन्द्र गुर्जर के विरुद्ध धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कराया हैं.
जानकारी के अनुसार युवती ने बताया की मैं शिवपुरी में रहती हूँ और पढ़ाई करती हूँ और नौकरी की तलाश में थी तभी 6 जून को सिद्धिविनायक हॉस्पिटल के सामने बाली गली में उसे राहुल रावत मिला और उसने बताया की वह असोर्ट नाम से कम्पनी चलाता हैं. और उसने कहा की कम्पनी ज्वाइन कर लो इसके बाद युवती ने 500 रूपये रजिस्ट्रेशन के दें दिए. राहुल ने छह से नौ जून तक चार दिन हास्पिटल के सामने वाली गली में बने आफिस में ट्रेनिंग दिलवाई। फिर 10 जून को सात हजार रुपये राहुल रावत के कहने से वहीं कंपनी के मैनेजर नरेंद्र गुर्जर को फोन-पे के माध्यम से दिए। 11 जून को राहुल रावत को फिर दो हजार रुपये दिए। लेकिन इसके बाद भी मुझे जब नौकरी नहीं मिली तो मैंने दोनों आरोपितों से अपने रुपयों के संबंध में पूछा तो उन्होंने नौकरी देने से इंकार किया और रुपये भी नहीं दिए। उन्होंने कहा कि तुम्हारे रुपयों से जो सामान खरीदा गया है वह तुम्हारी आइडी से खरीदा गया है। जबकि मेरे द्वारा कोई आइडी नहीं बनाई गई, न ही शापिंग की गई। आरोपितों ने मुझे काम दिलाने के बहाने मेरा आधारकार्ड और फोटो भी ले लिए थे तथा मेरे मोबाइल का भी उपयोग किया था। युवती ने पुलिस को वह नंबर भी सौंपे हैं जिन पर उसने फोनपे से रुपये भेजे थे।

नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से की 10 हजार रुपये की ठगी, दो पर मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment