शिवपुरी: सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने 22 अगस्त को लापता हुए 16 वर्षीय बालक को दस्याब करने में सफलता हासिल कर ली है। 16 वर्षीय बालक कोचिंग की कहकर निकला था और फिर घर नहीं पहुंचा था। शिवपुरी पुलिस ने बालक को मध्यप्रदेश के व्याबरा जिले से दस्तयाब कर लिया है।
सुबह कोचिंग की कहकर निकला था हो गया था लापता
गांधी कालोनी के रहने वाले कपिल शर्मा का 16 वर्षीय पुत्र शुभम शर्मा 22 अगस्त सोमवार को सुबह 6 बजे घर से “मान्या एकेडमी” कोचिंग जाने की कहकर निकला था। जिसके बाद उसे बाबू क्वाटर क्षेत्र में स्थित एकता स्कूल में पढ़ने जाना था और लगभग दोपहर के 01:15 पर घर आना था, लेकिन 16 वर्षीय शुभम घर नहीं पहुंचा था। बेटे के समय पर नहीं लौटने पर चिंतित हुए पिता ने उसे हर जगह तलाशा, लेकिन वह नहीं मिला। कपिल ने अपने बेटे की गुमशुदगी की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। लगातार शिवपुरी पुलिस बालक की तलाश में जुटी हुई थी।
फोन पर जाना था पिता का हालचाल
एक दिन शुभम ने अपने पिता के मोबाइल नंबर पर फोन कर उनसे बात की थी, लेकिन वह कहां है इसका पता नहीं बताया था। शुभम के पिता कपिल शर्मा ने तत्काल सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुनील खेमरिया को जिस नंबर से उसके बेटे ने फोन लगाया था वह नंबर बताया। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुनील खेमरिया ने नंबर पर जब बात की तो वह ड्राइवर का नंबर पाया गया। ड्राइवर ने बताया कि ट्रक चालक है और यह बच्चा उसके साथ में हैं।
मोबाइल ना दिलाए जाने से नाराज हो गया बालक
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी ने निर्देश देते हुए उसे तत्काल पुलिस के हवाले करने की बात कही, तो ड्राइवर ने बताया कि वह ब्यावरा में है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुनील कमरिया ने तत्काल ब्यावरा पुलिस से बात करते हुए उस बच्चे को दस्तयाब करने के लिए संपर्क साधा। इसी दौरान ब्यावरा जिले के देहात थाना पुलिस ने बच्चे को दस्तयाब कर अपने साथ रख लिया। इसके बाद शिवपुरी पुलिस सहित बच्चे के परिजनों को ब्यावरा पहुंचाया गया, जहां से उसे सकुशल वापस लाया गया है। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार बच्चा अपने पिता से मोबाइल की मांग कर रहा था, ना दिलाए जाने पर वह नाराज होकर घर से भाग गया था।

मोबाइल नहीं दिलाया तो कोचिंग की कहकर निकला बालक हुआ गायब ब्यावरा से किया पुलिस ने दस्तयाब / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment