शिवपुरी: आज यातायात सफ्ताह के छटवें दिन यातायात शिक्षा का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करने हेतु यातायात पुलिस शिवपुरी द्वारा निरंतर यातायात जागरूकता संबंधी कार्यक्रम शहर में किए जा रहे हैं। जिसके चलते आज यातायात पुलिस शिवपुरी द्वारा यातायात सप्ताह के छठवें दिन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाल शिक्षा निकेतन (छब्बर स्कूल) शिवपुरी में जाकर बच्चों से यातायात शिक्षा हेतु चित्रकला का आयोजन कराया गया। जिसमें 36 बच्चों द्वारा यातायात जागरूकता संबंधित चित्रकला में भाग लिया। जिसमें 3 बच्चों को प्रथम,द्वितीय, तृतीय पुरस्कार यातायात पुलिस द्वारा शील्ड, पेन देकर सम्मानित किया गया। खास बात यह रही कि तीनों पुरस्कार बच्चियों ने जीते।
1.वंशिका तोमर कक्षा 10- प्रथम पुरस्कार
2.तृप्ति कुशवाह कक्षा 11- द्वितीय पुरस्कार
3.लावण्या चौरसिया कक्षा – 9 तृतीय पुरस्कार
इस अवसर पर यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव, बाल शिक्षा निकेतन स्कूल के प्राचार्य पवन उपाध्याय एवं मंच संचालन वरिष्ठ अध्यापक दिनेश पाल ने किया, सूबेदार नीतू अवस्थी, सूबेदार प्रियंका घोष, एवं यातायात थाने का स्टाफ मौजूद था।

यातायात चित्रकला में वंशिका तोमर ने प्रथम, तृप्ति कुशवाह ने द्वितीय, लावण्या चौरसिया ने तृतीय स्थान पाया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- “पटवारी जी, आप कहां हो?”… जवाब सुनते ही SDM का एक्शन, वेतन राजसात और नोटिस जारी / Shivpuri News
- दिव्यांगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार: रोजगार के लिए चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर दुकानें आवंटित करने की मांग / Shivpuri News
- भाभी के साथ रहने का आरोप, गर्भ में पल रहे बच्चे को ठुकराया: विवाहिता ने कलेक्टर से मांगा न्याय / Shivpuri News
- PM आवास की किस्त पर ‘कट’ का आरोप: सरपंच पति के खिलाफ खोला मोर्चा, 10 हजार रुपये नहीं देने पर जियो-टैग फोटो नहीं खींचने का आरोप / Shivpuri News
- खेती की जमीन पर परियोजना का विरोध, तीन गांवों के ग्रामीण बोले— उजड़ जाएगा रोजगार और आशियाना / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment