शिवपुरी: सिटी कोतवाली पुलिस ने व्यापारी रमेश शर्मा की रिपोर्ट पर सोनीपत के रहने वाले सुशांत के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया है। सुशांत मैंगो जूस का संचालक है और उसने फरियादी से 4 लाख 54 हजार रुपए का आरटीजीएस बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से कराया और उसे 2 लाख 91 हजार रुपए का माल भेजा। शेष रकम वह न तो दे रहा है और न ही उतनी रकम की अपनी कंपनी की मैंगो जूस वह फरियादी को दे रहा है। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। सिटी कोतवाली पुलिस को फरियादी रमेश शर्मा ने बताया कि मैं कोल्ड ड्रिंक का व्यवसाय करता हूं। अप्रैल माह में मैंने सुशांत मैंगो जूस पेय पदार्थ की डीलरशिप ली। जिसके बाद मैंने 4 लाख 54 हजार रुपए बैंक ऑफ इंडिया से कंपनी के नाम आरटीजीएस कर दिए।
इस कम्पनी द्वारा मुझे केवल 2 लाख 91 हजार रुपए का माल भेजा। जिसके बाद 1 लाख 63 हजार रुपए मांगने पर कम्पनी का मालिक सुशांत फोन पर गाली गलौज करता है और बोलता है कि मेरे पास तुम्हारा कोई पैसा नहीं है और न ही दूँगा।
तुझे दिखे सो करना मेरा कोई कुछ नही बिगाड़ सकता। यदि तुम मेरे निवास स्थान राई पर आए तो तुम्हें जान से मरवा दूंगा। या किसी झूठे प्रकरण में फंसवा दूंगा। संपर्क करने पर उक्त व्यक्ति ने मेरे सारे नम्बर ब्लैक लिस्ट में डाल दिए है। और 3 माह से गुमराह कर परेशान कर रहा है। सिटी कोतवाली पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर कंपनी मालिक पर केस दर्ज कर लिया है।

सोनीपत के सुशांत ने 1लाख 63 हज़ार हड़पे, मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कायस्थ समाज की पहल: वृद्धा आश्रम को मिली ठंडी राहत / Shivpuri News
- चिरली में पटवारी पर रिश्वतखोरी के आरोप: नामांतरण के लिए मांगे हजारों रुपए, किसान जलभराव से भी परेशान / Shivpuri News
- FIR में 4 लाख… हकीकत में 30 लाख की चोरी! 10 महीने बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपी / Shivpuri News
- लीज 1 बीघा 700 बिस्वा, कब्जा 50 बीघा पर! गिट्टी क्रेशर की धूल से आसपुर के ग्रामीण परेशान, कलेक्टर से शिकायत / Shivpuri News
- आदिवासी बस्ती के बीच शराब दुकान… नशे से बिगड़ रहा माहौल, महिलाएं-बच्चे असुरक्षित—ग्रामीणों ने हटाने की उठाई मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment