शिवपुरी: कोलारस की ग्राम पंचायत मोहराई में बारिश से ग्रामीणों का हाल बेहाल है। लेकिन इस गांव में मरने वालों को भी सम्मान नसीब नहीं हो पाता है। इस गांव मे वर्षाकाल में मरने वालों के अंतिम संस्कार में शव को डीजल और केरोसिन डालकर जलाया जाता है। इसकी मुख्य वजह है, गांव में मुक्तिधाम की जगह स्वीकृत हुई। एक फाउंडेशन बना कर टीन शेड भी बनाया गया। परन्तु कुछ ही वर्षों में डाली गई टीन शेड टूट गई। जिसके बाद फिर न बन सकी जिसके कारण अब कई सालों से बारिश के दिनों में मरने वाले ग्रामीणों की चिताओं में घी के बाद डीजल और केरोसिन का तेल भी डाला जाता है। जिससे चिता में लगी गीली लकड़ियों में आग लग सके। मोहराई ग्राम पंचायत में ऐसा वर्षों से चला आ रहा है। कभी भी किसी सरपंच और सेकेट्री सहित अन्य जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। इस प्रकार की समस्या से जूझता मोहराई गांव अकेला नहीं है, ऐसे कई गांव हैं जहां ऐसे हालात हैं।
मोहराई गांव के ग्रामीणों ने बताया कि आज गांव के 80 साल बुजुर्ग बालकिशन धाकड़ की मौत हुई थी। जिनके अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण मुक्तिधाम पहुंचे थे। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल ही रही थी कि अचानक वर्षा होने लगी। जिससे सुलगती चिता की आग बुझ गई। जिसके बाद डीजल डालकर चिता में बुझी आग को फिर भड़काई गई। तब कहीं जाकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को पूरा हो पाए।
2010 से जारी है यह प्रक्रिया
ग्राम पंचायत मोहराई के रोजगार सहायक सचिव हरिचंद्र धाकड़ ने बताया कि ग्राम पंचायत मोहराई में मुक्तिधाम के शेड का निर्माण 2005-2010 में बना था। जिसके बाद इसकी कभी भी रिपेरिंग नहीं करवाई गई। इसके लिए कई बार संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया। परंतु राशि स्वीकृत नहीं हुई। जिसके चलते आज 10 साल से इस गांव में इसी प्रकार के हालात हैं।

जानिए शिवपुरी में किस जगह डीजल और केरोसिन डालकर जलाई जाती है चिता / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment