शिवपुरी: खबर शिवपुरी के एसपी ऑफिस से है बताना होगा कि आज बेटी के माता पिता ने बेटी के हत्या के आरोप उनके ही दामाद पर लगाए हैं कहा है कि वह उसकी मारपीट करता था और उसी ने मार कर उसको फांसी पर टांगा है
जानकारी के अनुसार पिता ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि शकुन्तला जाटव का फोन माता श्रीमती लली जाटव को आया और बेटी ने बताया कि मम्मी पति सुरेश जाटव मुझे मार रहा है और दारू पीकर 3-4 लोगों को भी पिला रहा है और मुझे जान से मारने की साजिश रच रहा है तथा अतुल जाटव को मरने से पहले शकुन्तला जाटव ने ये बताया था की फूल सिह जाटव आंगनवाडी में मुझसे लड़ने आया था। इसके बाद दिनांक 14 अगस्त को शकुन्तला ने अपने बेटे अतुल जाटव को भी फोन लगाया और अतुल से बोला कि अतुल मुझे बचा ले यह मुझे जान से मार रहा है। अतुल खोड़ में पढ़ता था इसलिए अतुल ने अपने पिता सुरेश जाटव से आधे घंटे तक फोन पर बात की और अपनी मॉ शकुन्तला को बचाने की बात करता रहा कि उसे मत मारो, जब फोन पर बात हो रही थी तो शकुन्तला के पिता कैलाश जाटव ने फोन पर सुरेश जाटव की आवाज सुनी वह शराब पीकर नशे में धुत्त था और बार बार यही बोल रहा था कि मैं अतुल को और शकुन्तला को जान से मार दूंगा।
इसके बाद तुरन्त अतुल जाटव ने 100 नम्बर पर बार-बार कॉल किया लेकिन उसकी कुछ नहीं सुनी और बाद में पुलिस ने कॉल उठाकर ये बोल दिया कि हम दारू पीने वालों को थाने नही लाते। तब अतुल ने पुलिस वालों से बोला कि अगर वो मेरी माँ को मार देंगे तो इसका जबाबदार कौन होगा, इसके बाद भी पुलिस महोवा डामरोन नहीं गयी और मेरी माँ को नहीं बचाया।
दिनांक 16 अगस्त को सुबह 8 बजे जब शकुन्तला ने लली बाई जाटव को फोन बताया कि मेरी मारपीट कर रहा है उसके बाद शकुन्तला का अचानक मोबाइल बंद हो गया, लेकिन उसके बाद उसकी माँ ने बार बार फोन किया लेकिन गोबाइल बंद था। करीब दोपहर 3-4 बजे उसी के मोबाइल से सुरेश जाटव का फोन आया तो उसकी मों ने कहा कि मेरी बात शकुन्तला जाटव से करा दो लेकिन सुरेश जाटव ने कहा कि आपकी लड़की शकुन्तला जाटव मुझे नहीं पता मरी है या जिन्दा है और उसकी आवाज से लग रहा था कि सुरेश जाटव ने शराब पी रखी है।
इसके बाद शकुन्तला की माँ ने अतुल को महोवा डामरोन भेजा तो अतुल पहले थाना भोंती गया जहाँ उसकी शिकायत कराई उसके बाद अतुल का रिश्तेदार सतीश व संतोश जाटव के साथ महोवा डामरोन गया और जब अतुल घर के अंदर घुसा तो घर के अंदर-बाहर के गेट खुले थे, बाहर वाले कमरे में लाईट चालू थी तथा अंदर वाले में लाइट बंद थी जब अतुल मोबाइल लेकर संतोश और सतीश के साथ अंदर गया तो शकुन्तला जाटव रस्सी की फंदे पर लटकी हुयी थी और उसके पैर जमीन से चट थे
इसके बाद अतुल और संतोश व सतीश बाहर आ गये और अतुल रोने लगा तभी अचानक सुरेश जाटव आया और उसने सबसे पहले बाहर का गेट लगा दिया तो बाहर वाले लोगों ने गेट का खट-खटाया जब उसने बाहर का गेट नहीं खोला तो साइड के घर से अतुल और महोवा डामरोन का निवासी जीतू अंदर वाले गेट से गये, वहाँ सुरेश शकुन्तला जाटव को गोद में लिये था और रस्सी साइड में डली थी।
इसके बाद अतुल जाटव ने 108 पर फोन लगाया वहाँ से बॉडी को मनपुरा अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जब पुलिस मौके पर जप्ती करने पहुंची तो वहाँ खोड़ के शकुन्तला के दादा किशनलाल तथा खोड़ के एक निवासी महेन्द्र जाटव ने मौके पर लोहे का सरिया, ईंट, चारपाई का मचेबा और रॉड मौके पर देखा तथा वहाँ घसीटने के निशान उसके दादा तथा महेन्द्र को मिले तथा कमरे में कोई भी कुर्सी, टेबल, चारपाई नहीं मिले। सुरेश जाटव ने अतुल को जान से मारने की धमकी दी है तथा यह भी बोला है कि जान से मारकर मैं इसके मामा, नाना-नानी को झूठे केश में फंसवा दूंगा तथा सुरेश जाटव की मम्मी ने फोन कॉल पर यह भी बोला है चाहे जमीन केस में बिक जाये मगर हम अपनी जमीन अथवा सम्पत्ति का एक भी हिस्सा अतुल को नहीं देंगे। हम अपने छोटे लड़के जगदीश जाटव को अपनी जमीन अथवा सम्पत्ति दे देंगे। अगर अतुल जाटव को कुछ भी होता है तो इसकी जिम्मेदार सुरेश जाटव एवं परिवार की रहेगी। यही आबेदन सौंपकर माता पिता ने न्याय की गुहार लगाई हैं.

माता पिता ने बेटी की हत्या के आरोप दामाद पर लगाए, जान से मारने की दी थी धमकी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- “पटवारी जी, आप कहां हो?”… जवाब सुनते ही SDM का एक्शन, वेतन राजसात और नोटिस जारी / Shivpuri News
- दिव्यांगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार: रोजगार के लिए चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर दुकानें आवंटित करने की मांग / Shivpuri News
- भाभी के साथ रहने का आरोप, गर्भ में पल रहे बच्चे को ठुकराया: विवाहिता ने कलेक्टर से मांगा न्याय / Shivpuri News
- PM आवास की किस्त पर ‘कट’ का आरोप: सरपंच पति के खिलाफ खोला मोर्चा, 10 हजार रुपये नहीं देने पर जियो-टैग फोटो नहीं खींचने का आरोप / Shivpuri News
- खेती की जमीन पर परियोजना का विरोध, तीन गांवों के ग्रामीण बोले— उजड़ जाएगा रोजगार और आशियाना / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment