शिवपुरी: सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मुंबई की 14 साल की नाबालिग को बस स्टैंड शिवपुरी पर घूमते हुए डाबरपुरा के एक लड़के के साथ बरामद किया है। पूछताछ के बाद पता चला कि किशोरी के लापता होने पर पिता ने मुंबई में रिपोर्ट दर्ज कराई है। डाबरपुरा जाने से पहले ही पुलिस ने लड़की को रोक लिया। अब माता-पिता शिवपुरी आ रहे हैं।
कोतवाली टीआई सुनील खेमरिया ने बताया कि 23 अगस्त की रात पोहरी बस स्टेंड शिवपुरी पर एक लड़की व एक लड़का घूमने की सूचना मिली थी। लड़की नाबालिग लग रही है। एएसआई बेबी तबस्सुम, आरक्षक अजीत राजावत, महेंद्र तोमर व अंजली राजपूत को रवाना किया। दोनों से पूछताछ की तो लड़के ने अपने नाम बचपन सिंह करणावत निवासी डाबरपुरा थाना बैराड़ बताया।
जबकि लड़की ने अपनी उम्र 14 साल और पता कोवर खैरने नवी मुंबई सेक्टर-19 बताया। लड़की ने कहा कि मुझे मेरी मां परेशान करती है। इस कारण बचपन सिंह के साथ शिवपुरी आ गई। बचपन से 8-9 माह पहले मुलाकात हुई थी। जान पहचान होने पर हम दोनों एक-दूसरे से फोन पर बात करते थे।
डाबरपुरा के लड़के को झांसी बुलाया, फिर शिवपुरी आए
लड़की के अनुसार बचपन सिंह से फोन पर कहा कि मैं झांसी आ रही हूं, तुम मुझे लेने झांसी आ जाओ। 23 अगस्त को बचपन के साथ झांसी से शिवपुरी आ गई। पुलिस ने लड़की के पिता देवीनांद नाग से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि हम अपनी लड़की को कल से ढूंढ रहे थे। मुंबई के संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। माता-पिता के आने तक नाबालिग को वन स्टॉप सेंटर शिवपुरी में रखा है।

मुंबई से डाबरपुरा के लिए निकली नाबालिग, माता पिता को बिना बताएं आई शिवपुरी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment