शिवपुरी: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने जिले में आमजन की जान-माल एवं कानून व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत शिवपुरी जिले की राजस्व सीमान्तर्गत सोशल मीडिया (फेसबुक, वॉट्सऐप, ट्विटर आदि) पर किसी भी वर्ग, जाति, धर्म एवं सम्प्रदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली भड़काऊ पोस्ट लिखने, शेयर एवं फारवर्ड करने का पूर्णतः प्रतिबंधित किया है।
जारी आदेश के तहत कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने सोशल मीडिया (फेसबुक, वॉट्सऐप, ट्विटर आदि) पर भड़काऊ पोस्ट लिखने, शेयर एवं फारवर्ड करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने तथा जिले में आमजन की जान-माल एवं कानून व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत भड़काऊ पोस्ट लिखना, शेयर एवं फारवर्ड करने का पूर्णतः प्रतिबंधित किया है। ऐसी किसी भी पोस्ट के सोशल मीडिया पर पोस्ट किये जाने पर संबंधित व्यक्ति प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से तथा ग्रुप एडमिन अप्रत्यक्ष रूप से उत्तरदायी होकर, पृथक-पृथक एवं संयुक्त रूप से दण्ड के लिए उत्तरदायी होंगे।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में ऐसा देखने में आया है कि शिवपुरी जिले में फेसबुक, वॉट्सऐप, ट्विटर आदि सोशल साईट्स के माध्यम से सामाजिक, धार्मिक, जातीय या कतिपय अन्य मामलों में भड़काऊ पोस्ट लिखी या शेयर/फॉरवर्ड की जा रही हैं। उक्त गतिविधियों के चलते भ्रामक जानकारी/ भड़काऊ पोस्ट से अनावश्यक विवाद, आंदोलन, चक्काजाम, आगजनी सहित आमजन के जान-माल के नुकसान की घटनाएं प्रकाश में आती हैं, जिसके कारण कानून व्यवस्था के बिगड़ने की स्थिति निर्मित होती है।

Facebook, WhatsApp, Twitter सभी सोशल साइट पर भड़काऊ POST पर होंगी कार्रवाई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- “पटवारी जी, आप कहां हो?”… जवाब सुनते ही SDM का एक्शन, वेतन राजसात और नोटिस जारी / Shivpuri News
- दिव्यांगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार: रोजगार के लिए चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर दुकानें आवंटित करने की मांग / Shivpuri News
- भाभी के साथ रहने का आरोप, गर्भ में पल रहे बच्चे को ठुकराया: विवाहिता ने कलेक्टर से मांगा न्याय / Shivpuri News
- PM आवास की किस्त पर ‘कट’ का आरोप: सरपंच पति के खिलाफ खोला मोर्चा, 10 हजार रुपये नहीं देने पर जियो-टैग फोटो नहीं खींचने का आरोप / Shivpuri News
- खेती की जमीन पर परियोजना का विरोध, तीन गांवों के ग्रामीण बोले— उजड़ जाएगा रोजगार और आशियाना / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment