शिवपुरी: फिजिकल थाना क्षेत्र की युवती ने भाई को किडनेप करने की शिकायत एसपी से की है। युवती अनीता का कहना है कि उसके भाई को पैसों के लिए अगवा कर लिया गया है। उससे पैसों की मांग की जा रही है।
सरसों के व्यापार में हुआ था घाटा
अनीता राठौर ने बताया कि 21 अगस्त को दिनेश यादव, राजाराम गुर्जर सहित एक अन्य युवक उसके घर पर आए थे। घर से वह अपने साथ उसके भाई प्रमोद राठौर को ले गए थे। अनीता ने बताया कि उसके भाई प्रमोद राठौर ने दिनेश यादव, राजाराम गुर्जर, सहित एक अन्य युवक से सरसों खरीदी थी लेकिन सरसों के व्यापार में उसे घाटा हो गया था। जिसके बाद खरीदी हुई सरसों का पूरा भुगतान उसका भाई नहीं कर सका था। इसी के चलते यह तीनों लोग उस पर लगातार दबाव बना रहे थे। जबकि हमारे परिवार द्वारा पैसे लौटाने का समय मांगा जा रहा था। इसी बीच 21 अगस्त को वह घर पर आकर उसके भाई को अपने साथ ले गए। जिसके बाद भाई का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
शादी के जुड़े पैसों को देने की कर रहे हैं मांग
अनीता राठौर ने बताया कि जब उनके द्वारा उक्त तीनों युवकों से संपर्क किया गया तो उनका कहना है कि पहले पैसे देने होंगे, जिसके बाद उसके भाई को छोड़ा जाएगा। अनीता ने बताया कि उन लोगों का कहना है कि वह उसकी शादी के लिए जमा किए गए पैसे उन्हें दे दें। जब उसकी शादी होगी तो उसके भाई से पैसे वसूलकर वह उसे लौटा देंगे।

सरसों में हुआ घाटा, तो उठा लिया बहन के भाई को, शादी के लिए रखी जमा पूंजी मांगी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- “पटवारी जी, आप कहां हो?”… जवाब सुनते ही SDM का एक्शन, वेतन राजसात और नोटिस जारी / Shivpuri News
- दिव्यांगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार: रोजगार के लिए चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर दुकानें आवंटित करने की मांग / Shivpuri News
- भाभी के साथ रहने का आरोप, गर्भ में पल रहे बच्चे को ठुकराया: विवाहिता ने कलेक्टर से मांगा न्याय / Shivpuri News
- PM आवास की किस्त पर ‘कट’ का आरोप: सरपंच पति के खिलाफ खोला मोर्चा, 10 हजार रुपये नहीं देने पर जियो-टैग फोटो नहीं खींचने का आरोप / Shivpuri News
- खेती की जमीन पर परियोजना का विरोध, तीन गांवों के ग्रामीण बोले— उजड़ जाएगा रोजगार और आशियाना / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment