Press "Enter" to skip to content

भूदान बोर्ड की विक्रय से वर्जित जमीनों की खरीदी में गड़बड़ी को लेकर EOW ने की जांच शुरू / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर से लगे ग्राम ककरवाया में भूदान बोर्ड की करीब 400 पट्टे की जमीनो के विक्रय से सम्बंधित शिकायत पर ईओडब्ल्यू ग्वालियर की टीम ने शिवपुरी के एडीएम कार्यालय से जांच शुरू कर दी। दरअसल भूदान बोर्ड ने वर्षो पहले करीब 4 सैंकड़ा हितग्राहियों को पट्टे वितरित किये गए थे जो विक्रय से वर्जित थे। इन जमीनों की कई बार खरीद फरोख्त हो चुकी है और अब इन जमीनों की कीमत भी आसमान छू रही है। अब इस पूरे घोटाले की जांच शुरू हो गयी है और आज आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ग्वालियर ने जांच शुरू की है। इस पूरे घोटाले में कई राजस्व अधिकारियों सहित दर्जनों जमीन कारोबारियों के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!