शिवपुरी: खबर शिवपुरी के जिला कलेक्ट्रेट से आ रही है बताना होगा कि आज जनसुनवाई में कलेक्टर को एक आवेदन सौंपा गया है आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खनियांधाना के कर्मचारियों ने अपने भुगतान के लिए एक आवेदन सौंपा है.
जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खनियांधाना में पदस्थ कमला केवट, मीना लोधी, देवेंद्र कुमार लोधी, रेखा बाल्मीकि जोकि कुक केयरटेकर सफाई कर्मचारी के पद पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ हैं उन्होंने बताया कि मई 2022 से लेकर अगस्त 2022 तक मानदेय भुगतान नहीं किया गया है. जिसकी शिकायत उन्होंने दर्ज कराई है आपको बता दें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खनियाधाना के पोषण पुनर्वास केंद्र में केयरटेकर कुक एवं सफाई कर्मी के पद पर पदस्थ लोगों का कहना है कि उनका 10 या 8 महीने में मानदेय भुगतान हो जाता था और वह छोटे कर्मचारी हैं अपने परिवार का पालन पोषण करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है वर्तमान में उनका मई 2022 से अगस्त 2022 तक का मानदेय भुगतान नहीं किया गया है इस संबंध में वह वरिष्ठ कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी आवेदन दे चुके हैं लेकिन आज तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है उन्होंने मांग की है कि जल्द ही उनका मानदेय भुगतान किया जाए जिससे वह अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें.
इसी प्रकार पोहरी के पोषण पुनर्वास केंद्र के 4 कर्मचारियों का भी भुगतान अप्रैल 2022 से अगस्त 2022 तक का मानदेय भुगतान नहीं हुआ है, इन लोगों का नहीं हुआ भुगतान सुमन तोमर केयरटेकर, हल्की शाक्य केयरटेकर,आशा जाटव कुक, उषा वाल्मीकि सफाई कर्मी.
इसी प्रकार करैरा के पोषण पुनर्वास केंद्र में 5 महीने से भुगतान नहीं हुआ है अहिल्या परिहार केयरटेकर, उमा भारती लोधी केयरटेकर, रानी जाटव कुक, प्रीति रावत कुक ने बताया कि उनका 5 माह से भुगतान नहीं हुआ है.

सफाई कर्मी, केयरटेकर, कुक का 4 से 5 माह का नहीं हुआ भुगतान, परिवार का नहीं कर पा रहे भरण पोषण / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment