Press "Enter" to skip to content

ITBP करैरा के छात्र छात्राओं ने स्कूल में शिक्षक की पदस्थापना के लिए कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर शिवपुरी के जिला कलेक्ट्रेट से है बताना होगा कि आज जनसुनवाई में शासकीय एकीकृत एचएस आईटीबीपी करेरा में कक्षा दसवीं एवं अन्य कक्षाओं के लिए संस्कृत विषय के अतिथि शिक्षक की व्यवस्था करने के लिए एवं तहसील कार्यालय से संस्था के शिक्षक का संलग्नीकरण को समाप्त करने के लिए एक आवेदन छात्र छात्राओं ने कलेक्टर को सौंपा है.

जानकारी के अनुसार मोहनी पाल, मुस्कान जाटव, स्वाति केवट, ज्येश पाल, श्रेयस जोशी ने बताया कि वह आइटीबीपी करेरा में कक्षा दसवीं के नियमित छात्र हैं और उनकी संस्था की संस्कृत विषय की एकमात्र नियमित शिक्षिका जुलाई 2022 से 6 महीने के लिए प्रसूति अवकाश पर है. छात्र-छात्राओं ने बताया कि उनकी तिमाही परीक्षा अगले माह सितंबर 2022 में होना है इसके अंक वार्षिक परीक्षा में जोड़े जाने ऐसी स्थिति में संस्कृत विषय में पढ़ाई नहीं हो पा रही है और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है इसलिए उन्होंने संस्कृत विषय के शिक्षक की व्यवस्था के लिए कलेक्टर से गुहार लगाई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!