शिवपुरी: जिले के करैरा अनुविभाग मुख्यालय पर इन दिनों बेसहारा मवेशी नगरवासियों के लिए बेहद परेशानी का सबब बने हुए हैं। स्थिति यह है कि नगर का कोई भी हिस्सा ऐसा नहीं है जहां बेसहारा मवेशी बैठे हुए या स्वच्छंद विचरण करते हुए नजर न आएं। कई मवेशी तो ऐसे हैं जो लोगों को देखकर उन पर हमला भी बोल देते हैं। इन मवेशियों से सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों सहित सब्जी व फल विक्रेताओं को हो रही है। गौर करने वाली बात है कि दिन में तो वाहन चालकों को यह मवेशी नजर आ जाते हैं लेकिन रात होते ही सड़क पर बैठे यह मवेशी जानलेवा साबित हो रहे हैं। वहीं सब्जी व फल विक्रेताओं के लिए भी बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विक्रेताओं के मुताबिक स्थिति यह है कि जरा सी नजर हटी तो यह मवेशी सब्जी और फल पर झपट्टा मारकर गिरा देते हैं। यही नहीं खरीदीदार के थैले में रखी सब्जी फल भी यह जानवर खींच लेते हैं। स्थानीय नागरिकों के मुताबिक नगर में लगातार आवारा मवेशियों की संख्या बढ़ती जा रही है जो बेहद चिंता का विषय है। जबकि करैरा में दो दो गौ शाला भी हो गई जिनका उद्घाटन सत्तादल के नेताओ ने पांच माह पूर्व किया था। इसके बाद भी यह मवेशी लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं।

करैरा नगर में बड़ी आवारा मवेशियों की संख्या ,आए दिन होते हैं हादसे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment