शिवपुरी के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के धोलागढ़ में अज्ञात कारणों के चलते दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई वहीँ दो मासूम बच्चियों की माँ और उनकी बड़ी बहन का शिवपुरी के जिला अस्पताल में उपचार जारी है। दो मासूमों की मौत के जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी।
सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के धोलागढ़ गांव के रहने वाले मुकेश धाकड़ ने बताया की वीते रात उसकी पत्नी सीमा ने कद्दू की सब्जी और रोटी बनाई थी जिन्हे हम सभी परिवार वालों ने लगभग रात्रि 9 के बजे खाया था यह खाना उसकी सबसे बड़ी बेटी चार वर्षीय रेनू ने भी खाया था उसकी दो और छोटी बच्ची थी रिया (2 वर्ष) और रुचिता (4 माह) ने दूध पिया था जिसके बाद सभी सो गए थे परन्तु रात्रि 12 बजे रिया को उल्टियां होने लगी जिसके कुछ देर बाद उसकी सबसे बड़ी बेटी रेनू को उल्टियां होने लगीं दोनों बेटियों को उसकी माँ सीमा संभाल रही थी किन्तु सुबह 4 बजे से सीमा को भी उल्टियां होने लगी और सुबह होते होते सबसे छोटी चार माह बेटी रुचिता को भी उल्टियां होने लगी जिसके बाद वह धोलागढ़ के एक प्राइवेट डॉक्टर को घर लाया जिसकी सलाह पर वह सभी को शिवपुरी के जिला अस्पताल ले आया जहां डॉक्टर्स ने चार माह की रुचिता और दो साल की रिया को मृत घोसित कर दिया। वही उसकी पत्नी सीमा और उसकी सबसे बड़ी बेटी रेनू को गंभीर हालत में भर्ती कर लिया जिनका उपचार जारी है।
तीन साल पहले हुई थी शादी, एक बेटी आई थी साथ –
जानकारी के अनुसार मुकेश धाकड़ पुत्र राजाराम धाकड़ सीमा को स्टाम्प मैरिज कर भोपाल के बेगमगंज इलाके के खेरी गांव लाया था इसी दौरान सीमा के साथ उसकी एक बेटी जिसका नाम रेनू है वह भी साथ आई थी दरअसल सीमा के पहले पति की मौत हो गई थी और मुकेश की शादी हो नहीं रही थी किसी रिश्तेदार के चलते यह रिश्ता बन गया। तीन साल से मुकेश और सीमा के दो बेटियां रिया और रुचिता भी पैदा हुई। पति मुकेश और पत्नी सीमा का कहना है कि उनके बीच कभी कोई भी विवाद कि स्थति नहीं बनी वह तीन वर्षों से हॅसीखुशी से रह रहे थे।
जिन बच्चियों ने नहीं खाया खाना उनकी मौत, माँ-बेटी कि हालत नाजुक –
जिला अस्पताल में जब तीन बेटियों के साथ जब सीमा पहुंची थी जहां डॉक्टर ने दो वर्ष की रिया और चार माह कि रुचिता को मृत घोसित कर दिया था वही सीमा और उसकी सबसे बड़ी बेटी रेनू को भर्ती कर लिया था परन्तु रेनू कि तबियत में सुधार न आने के चलते डॉक्टर ने रेनू को शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया है वही सीमा को शिवपुरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरे घटनाक्रम में खास बात यह कि एक के बाद एक बच्चियों की हालत बिगड़ रही थी इसके बाद भी पिता को यह पूरा मामला पता लग सका पुलिस दोनों मासूमों कि मौत कि बारीकी से जांच कर रही है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा ।शिवपुरी के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के धोलागढ़ में अज्ञात कारणों के चलते दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई वहीँ दो मासूम बच्चियों की माँ और उनकी बड़ी बहन का शिवपुरी के जिला अस्पताल में उपचार जारी है। दो मासूमों की मौत के जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी।

कद्दू कि सब्जी खाने के बाद 2 मासूम बहनों कि हुई मौत ,माँ और एक बहन का इलाज जारी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- “पटवारी जी, आप कहां हो?”… जवाब सुनते ही SDM का एक्शन, वेतन राजसात और नोटिस जारी / Shivpuri News
- दिव्यांगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार: रोजगार के लिए चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर दुकानें आवंटित करने की मांग / Shivpuri News
- भाभी के साथ रहने का आरोप, गर्भ में पल रहे बच्चे को ठुकराया: विवाहिता ने कलेक्टर से मांगा न्याय / Shivpuri News
- PM आवास की किस्त पर ‘कट’ का आरोप: सरपंच पति के खिलाफ खोला मोर्चा, 10 हजार रुपये नहीं देने पर जियो-टैग फोटो नहीं खींचने का आरोप / Shivpuri News
- खेती की जमीन पर परियोजना का विरोध, तीन गांवों के ग्रामीण बोले— उजड़ जाएगा रोजगार और आशियाना / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment