शिवपुरी: जिले के कोलारस न्यायालय में पेशी पर आया एक होटल संचालक अचानक से गायब हो गया। कोलारस थाना पुलिस ने गुमसुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार लुकवासा चौकी क्षेत्र की फोरलेन हाईवे पर जगन्नाथ ढ़ाबा संचालित करने वाला सुनील यादव विते रोज कोलारस में आबकारी एक्ट के मामले में न्यायालय में पेशी पर आया हुआ था पेशी के बाद सुनील यादव अचानक से गायब हो गया और उसका मोबाइल भी बंद हो गया। सुनील जब होटल वापिस नहीं पहुचा और न ही सुनील का फोन लगा तो होटल स्टाफ ने इसकी सूचना सुनील के पिता को दी। स्वजनों ने सुनील को खूब तलाशा परन्तु उसका कोई सुराग नहीं लग सका। सुनील के लापता होने के बाद चिंचित स्वजनों ने कोलारस थाने पहुंचकर सुनील के लापता होने की बात बताई कोलारस थाना पुलिस ने सुनील की गुमसुदगी की शिकायत दर्ज कर सुनील की तलाश शुरू कर दी है।
लुकवासा चौकी प्रभारी हुकुम सिंह मीणा का कहना है कि जग्गनाथ होटल का संचालक सुनील यादव विते रोज पेशी के लिए कोलारस न्यायालय पहुँचा था पेशी पूरी होने के बाद वह दोपहर के समय वह कोलारस से लुकवासा के लिए निकला भी था। जिसकी पुष्टि पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर लगे कैमरों से हुई है सुनील लुकवासा की ओर जाते वक्त कैमरे में कैद हुआ है। इस दौरान वह अकेला ही बाइक पर बैठा हुआ दिखाई दिया था जिससे यह संभावना क्षीर्ण हो जाती है कि उसका अपरहण किया गया है। सीसीटीवी कैमरों में सुनील सामान्य दिखाई दे रहा था। सुनील के पिता का कहना है सुनील के पास एक लाख से अधिक नगदी थे जब वह आबकारी एक्ट के प्रकरण में कोलारस न्यायालय में पेशी पर गया था। जहां से लौटकर फिर वह वापिस नहीं आया।
एकाएक लापता हुए सुनील की तलाश में पुलिस जुटी हुई है पुलिस सुनील को ट्रेस करते हुए बदरवास तक पहुँच गई है। सुनील का सुराग लगाती बदरवास पहुची पुलिस को बदरवास पहुँची पुलिस को सुनील की मोटरसाइकिल रॉयल होटल पर खड़ी हुई मिली। रॉयल होटल के मालिक अंकित यादव का कहना है कि सुनील अपनी मोटरसाइकिल से विते रोज आज था सुनील ने कुछ घंटों के लिए मोटरसाइकिल को खड़े कर गुना जाने की बात कही जिसके वह तत्काल निकल गया। जानकारी के अनुसार सुनील यादव के मोबाइल की लोकेशन भी गुना जिले के म्याना तक ट्रेस हो हुई है जिसके बाद सुनील का मोबाइल बंद हो गया। फिलाहल पुलिस लागातर सुनील की तलाश में जुटी हुई थी।

पेशी पर आया युवक हुआ लापता, बदरवास में मिली बाइक, तलाश शुरू / News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नरवर में पुरानी रंजिश ने ली जान, मारपीट में किसान की मौत; 5 पर हत्या का मामला दर्ज / Shivpuri News
- शिवपुरी में आंधी बनी जानलेवा: दीवार गिरने से घायल गिरजेश की मौत, मृतकों की संख्या 2 हुई / Shivpuri News
- डंपर की टक्कर से दो भाइयों की मौत, नो-एंट्री में घुसे वाहन ने ली जान, मंदिर से लौटते समय हुआ हादसा / Shivpuri News
- अवैध रेत खनन से बने गड्ढों में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत, मां-बाप बाजार गए थे, खेलते-खेलते नदी किनारे पहुंचे बच्चे / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी को मिली नई कमान: IPS यांगचेन डोलकर भूटिया बनीं SP / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment