शिवपुरी: करैरा नगर में युवक ने दो लाख रु. का कर्ज लिया और फिर ब्याज सहित पूरी रकम लौटा दी। लेकिन डंडा बैंक चलाने वालों ने बातों में उलझाकर 2.50 लाख रु. अतिरिक्त ऐंठ लिए। वापस मांगने पर ब्याज दर्शाकर इनकार कर दिया और ऊपर से मारपीट भी कर दी। युवक ने जहर खा लिया। इलाज कराकर लौटे युवक की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों व्यक्तियों पर अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।
फरियादी राहुल (22) पुत्र प्रागीलाल राजपूत निवासी ग्राम देहरेटा हाल निवास सागर अस्पताल के सामने करैरा ने 14 अगस्त को जहर खा लिया था। परिजन इलाज कराने झांसी ले गए जहां इलाज के बाद राहुल राजपूत ठीक हो गया।
16 अगस्त को करैरा लौटने पर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। राहुल राजपूत का कहना है कि वह बीए सेकेंड ईयर का छात्र है। उसने विभीषण तोमर और धीरज श्रीवास्तव से छह महीने पहले 2 लाख रु. 5% प्रति सैंकड़ा के हिसाब से लिए थे। पूरी रकम ब्याज सहित लौटा दी थी।
10 अगस्त को दोनों आए और 2.50 लाख रु. ले गए
राहुल राजपूत का कहना है कि पूरा कर्ज चुकाने के बाद 10 अगस्त को विभीषण तोमर और धीरज श्रीवास्तव आए और 2.50 लाख रु. कुछ समय के लिए उधार मांगकर ले गए। जब दोनों से पैसे मांगे तो अपना ब्याज बताकर लौटाने से इनकार कर दिया।
14 अगस्त की दोपहर 3 जे पैसे मांगने पर मारपीट कर दी। फिर धमकी दी कि दोबारा आया तो जान से मार देंगे। इसलिए आत्महत्या करने जहर खा लिया। पुलिस ने विभीषण व धीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

डंडा बैंक: 2 लाख का कर्ज देकर, ढाई लाख अतिरिक्त लिए, युवक ने खाया जहर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment