शिवपुरी: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आवश्यक निर्देश दिए। निर्देशानुसार कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने बाढ़ एवं अन्य आपदा से निपटने के लिए संबंधित अधिकारियों से तैयारियों के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि 15 सितम्बर तक वर्षा की संभावना को देखते हुए बाढ़ एवं अन्य आपदा से निपटने के लिए सभी अधिकारियों आवश्यक तैयारियों पूर्ण कर लें। सभी छोटे, बड़े तालाब, पुल-पुलिया एवं बांधों का निरीक्षण करें। जिससे किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटा जा सके। बाढ़ से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों में समन्वय होना चाहिए।
कलेक्टर सिंह ने कहा कि कुशल प्रबंधन से आपदा के दौरान जान-माल की हानि को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि बाढ़ एवं अन्य आपदा से निपटने के लिए सभी अधिकारी ऐसी तैयारी रखें कि किसी भी समय किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को सक्रिय रहने और सूचना तंत्र को सक्रिय बनाने के निर्देश दिए। जिससे आपदा की तुरंत सूचना प्राप्त हो और जल्द से जल्द राहत की कार्यवाही की जा सके।
कलेक्टर श्री सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में डॉक्टर्स एवं स्वास्थ्य अमले की व्यवस्था, राशन सुनिश्चित करने के साथ ही पर्याप्त दवाइयों की व्यवस्था के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यक दवाएं, ब्लीचिंग पाउडर, ओआरएस घोल, उल्टी दस्त की दवाइयां आदि पर्याप्त मात्रा में रखी जाएं। जिले में बाढ़ आपदा के समय पहुंचविहीन ग्रामों में दवाओं का स्टॉक व डॉक्टर्स की व्यवस्था पूर्व से ही की जाए। कलेक्टर सिंह ने कहा कि बाढ़ एवं आपदा की सूचना के लिए जिला स्तर पर कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिससे आपदा की तत्काल सूचना प्राप्त हो सके और राहत एवं बचाव की कार्यवाही की जा सके। उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ, एनडीआरएफ एवं बचाव दल को तैयार रखें।

आपदा प्रबंधन के संबंध में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, जानिए क्या दिए निर्देश / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment